IRCTC Fake Accounts Removed: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए IRCTC प्लेटफॉर्म पर मौजूद दलालों और फर्जी अकाउंट्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आईआरसीटीसी के पोर्टल से तीन करोड़ से ज्यादा फर्जी खातों को हटा दिया गया है, जिनका इस्तेमाल अवैध तरीके से टिकटों को बुक करने के लिए किया जा रहा था. इससे अब आम और जरूरतमंद यात्रियों को टिकट आसानी से मिल सकेंगे और परेशानियों का भी ज्यादा सामना नहीं करना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: Indian Railways: सिर्फ टिकट ही नहीं, इन चीजों से भी तगड़ी कमाई करता है भारतीय रेलवे, जानें कहां से होता है सबसे ज्यादा पैसा
अकाउंट हुए ब्लॉक
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में प्रश्न काल के दौरान एक पूरक प्रश्न का जवाब देते हुए बताया कि दलालों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की गई है. आईआरसीटीसी के प्लेटफॉर्म से तीन करोड़ फेक अकाउंट्स को हटा दिया गया है. इससे आम यात्रियों को टिकट कटाने में सुविधा होगी.
3 करोड़ से ज्यादा फेक अकाउंट IRCTC से हटाए गए हैं। आज जेनुइन पैसेंजर्स को कंफर्म टिकट मिलने लगा है: माननीय रेल मंत्री @AshwiniVaishnaw जी pic.twitter.com/FhaP5rAwGm
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) March 25, 2026
चलाई गईं 75 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में 85,400 विशेष ट्रेनें चलाई गईं और चालू वित्त वर्ष में अब तक 75 हजार विशेष रेलगाड़ियां चलाई जा चुकी हैं. साथ ही इसका परिणाम भी दिखाई दिया कि पिछले साल दिवाली, छठ और हाल में होली के मौसम में परिस्थितियां पहले से बेहतर थीं. उन्होंने लोकसभा में प्रश्नकाल में यह भी बताया कि आज देश में संचालित रेलगाड़ियों में 70 प्रतिशत डिब्बे जेनरल और स्लीपर क्लास के हैं, जबकि 78 प्रतिशत सीट नॉन-एसी कैटेगरी की हैं.
टिकट कैंसिल करने के नियमों में भी हुआ बदलाव
- नए नियमों के तहत अगर कोई यात्री ट्रेन के चलने से 72 घंटे पहले टिकट कैंसिल करता है, तो उसे अधिकतम रिफंड मिलेगा और सिर्फ एक तय कैंसिलेशन चार्ज ही काटा जाएगा.
- अगर टिकट 72 घंटे से 24 घंटे के बीच कैंसिल किया जाता है, तो किराए का 25 प्रतिशत काटा जाएगा (न्यूनतम चार्ज के साथ).
- अगर टिकट 24 घंटे से 8 घंटे पहले कैंसिल किया जाता है, तो 50 प्रतिशत किराया काटा जाएगा. वहीं, अगर ट्रेन के चलने से 8 घंटे से कम समय पहले टिकट कैंसिल किया जाता है, तो कोई रिफंड नहीं मिलेगा.
- रेलवे ने यात्रियों को यह सुविधा भी दी है कि वे ट्रेन के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं.
🚆 6th Railway Reform in 2026
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) March 24, 2026
➡️ Reform in Automobile Transportation
✅ Freedom to the auto industry | Design of specialized auto-carrier wagons
✅ Deployment of new wagons pic.twitter.com/NdhYeBToWd
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं