विज्ञापन
10 minutes ago

MP Board 5th 8th Result 2026 LIVE: मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) आज, 25 मार्च 2026 को कक्षा 5वीं और 8वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा. लाखों छात्र इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक चली थीं, वहीं 8वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी को खत्म हुई थीं. इस साल राज्य भर में 10 लाख से ज्यादा छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे. सुबह करीब 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए ये रिजल्ट जारी किया जाएगा. इस रिजल्ट से जुड़ी हर जानकारी आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी. इसीलिए जुड़े रहिए और डायरेक्ट लिंक से लेकर टॉपर्स तक की हर जानकारी यहां पाइए. 

कैसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट? 

  • छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर देख सकते हैं.
  • रिजल्ट देखने के लिए आपको अपना रोल नंबर या समग्र आईडी (Samagra ID) डालना होगा.
  • वेबसाइट पर जाने के बाद 'Result' लिंक पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भरकर स्कोरकार्ड डाउनलोड करें.
  • स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, स्कूल का नाम, हर विषय में मिले नंबर और कुल ग्रेड की जानकारी ध्यान से देखें 

मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जल्दी जारी करने के लिए 322 केंद्रों को मूल्यांकन केंद्र के रूप में नामित किया गया था. जहां लगभग 1.10 लाख टीचर्स ने आंसर शीट चेक करने का काम किया. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कक्षा 5 की परीक्षा में 12.76 लाख छात्र और कक्षा 8 की परीक्षा में 10.92 लाख छात्र शामिल हुए.

MP Board 5th 8th Result 2026 LIVE Updates: 

MP Board 5th 8th Result 2026 LIVE: इस बार हुआ था डिजिटल चीजों का इस्तेमाल

मध्य प्रदेश में इस बार समग्र आईडी, रोल नंबर और क्यूआर कोड के माध्यम से डिजिटल चीजों का इस्तेमाल किया गया था. इसका मकसद रिजल्ट में देरी को कम करना और छात्रों और अभिभावकों दोनों के लिए परिणामों को आसानी से सुलभ बनाना था.

MP Board Result Live: 11 नहीं, 11:30 बजे जारी होगा रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 11 बजे नहीं बल्कि 11 बजकर 30 मिनट पर जारी किया जाएगा.

MP Board Result Live: पिछले साल छात्रों का कैटेगरी वाइज पासिंग परसेंटेज

MP Board 5th and 8th Result 2026 LIVE: मध्य प्रदेश बोर्ड में कक्षा 5वीं परीक्षा 2025 में छात्रों का कैटेगरी वाइज पासिंग परसेंटेज ऐसा रहा था- 

  • जेनरल – 92.72%
  • ओबीसी – 92.85%
  • एससी – 90.55%
  • एसटी – 93.94%

MP बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक

छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर देख सकते हैं.

MP Board 5th 8th Result 2026 LIVE: पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?

छात्रों को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम तय न्यूनतम अंक (Passing Marks) लाने जरूरी हैं. 

RSKMP Result LIVE: टॉपर्स की लिस्ट भी हो सकती है जारी

इस बार नतीजों के साथ-साथ इस साल का कुल पास प्रतिशत (कितने बच्चे पास हुए) और टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जा सकती है.

रिजल्ट जारी होने के बाद तुरंत करें ये काम

रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण वह धीमी हो सकती है. ऐसी स्थिति में थोड़ा इंतजार करें और फिर से कोशिश करें. आप सबसे पहले अगर क्लिक करते हैं तो आपको दिक्कत नहीं होगी. 

MP Board 5th 8th Result 2026 LIVE: कितने बजे रिजल्ट जारी करेगा एमपी बोर्ड?

मध्य प्रदेश बोर्ड आज 5वीं और 8वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है. बताया गया है कि सुबह 11 बजे ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com