विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2026

वंदे भारत ट्रेन में खाना और IRCTC पर 50 लाख रुपये का जुर्माना! रेलवे की इस कार्रवाई की पूरी कहानी तो जान लें

भारतीय रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा एवं गुणवत्ता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.बता दें कि भारतीय रेलवे, IRCTC के माध्यम से, अपने विशाल नेटवर्क में प्रतिदिन 15 लाख से अधिक यात्रियों को भोजन परोसता है, जो विश्व के सबसे बड़े ऑनबोर्ड खाद्य संचालनों में से एक है. 

वंदे भारत ट्रेन में खाना और IRCTC पर 50 लाख रुपये का जुर्माना! रेलवे की इस कार्रवाई की पूरी कहानी तो जान लें
वंदे भारत की वजह से IRCTC पर लगा जुर्माना
NDTV
  • रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस में खराब खाने की गुणवत्ता के कारण IRCTC पर पचास लाख रुपये का जुर्माना लगाया है
  • रेलवे ने 15 मार्च को पटना से टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में मिली अनियमितता पर दस लाख रुपये का दंड भी लगाया है
  • वंदे भारत ट्रेन में खराब खाने की शिकायतें पहले भी आई हैं, जिनकी जांच रेलवे ने गंभीरता से की है
नई दिल्ली:

भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 50 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है. आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर किस वजह से रेलवे को ये कड़ा एक्शन लेना पड़ा है. तो आपको बता दें कि रेलवे ने  IRCTC पर ये कार्रवाई वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता को लेकर की गई है. बताया जा रहा है कि रेलवे ने कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेशन का आदेश भी दिया है. 

रेलवे ने अपनी ही कंपनी IRCTC पर शिकंजा कसते हुए 10 लाख का जुर्माना ठोका है. 15 मार्च को ट्रेन संख्या 21896 (पटना – टाटानगर वंदे भारत एक्स) में पाई गई अनियमितता के संबंध में यात्री द्वारा भोजन की गुणवत्ता पर की गई शिकायत को गंभीरता से लिया गया है. कार्रवाई करते हुए IRCTC पर ₹10 लाख का दंड लगाया गया है. संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर ₹50 लाख का जुर्माना तथा कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेशन के आदेश दिए है.

भारतीय रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा एवं गुणवत्ता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.बता दें कि भारतीय रेलवे, IRCTC के माध्यम से, अपने विशाल नेटवर्क में प्रतिदिन 15 लाख से अधिक यात्रियों को भोजन परोसता है, जो विश्व के सबसे बड़े ऑनबोर्ड खाद्य संचालनों में से एक है. यात्री सुरक्षा और खाद्य गुणवत्ता इस मिशन की आधारशिला है.इस मानक का कोई भी उल्लंघन होने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाती है. 

आपको बता दें कि वंदे भारत ट्रेन में खाने की गिरती गुणवत्ता को लेकर पहले भी कई शिकायतें की गई है. कुछ वर्ष पहले भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में खराब खाना सर्व किए जाने का आरोप लगाया गया था. इस ट्रेन में सर्व होने वाले खाने का एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा था. इस वीडियो में वंदे भारत ट्रेन में खराब क्वालिटी परोसे जाने की बात कही जा रही थी. अब इसी वीडियो पर रेलवे का जवाब आया है. रेलवे ने बताया कि इस मामले की जांच की गई.

रेलवे ने अपनी जांच में पाया गया कि वीडियो के अनुसार, यात्री का नाम श्रीनिवास है (जैसा कि वीडियो में वीडियो में बताया गया है). जबकि वीडियो को रमेश वैतला द्वारा ट्विटर अकाउंट से ट्विटर पर अपलोड किया गया था, जो कि स्थानीय एनटीवी तेलुगु चैनल के पत्रकार हैं. वहीं, प्रतापकुमार ने भी इसे शेयर किया था. लेकिन वे दोनों उक्त ट्रेन में यात्रा नहीं कर रहे थे. इस बारे में अन्य यात्रियों से लिया गया फीडबैक अच्छा था. जैसा कि यात्रा के दौरान प्राप्त फीडबैक से देखा जा सकता था.वीडियो में देखा जा सकता था कि यात्री ने 4 वड़ों को पूरी तरह से निचोड़ लिया और जबरदस्ती तेल निकाला. मेन्यू के अनुसार नाश्ते में सिर्फ 2 वड़े दिए जाते हैं. वड़ा गहरे तले हुए भारतीय पकौड़े था और जिसका कुछ तेल छोड़ने की उम्मीद है. हालांकि लाइसेंसधारी को सावधान रहने और वड़ों में तेल कम करने की सलाह दी गई थी.

यह भी पढ़ें: Viral: शख्स ने वंदे भारत एक्सप्रेस में खराब क्वालिटी वाला खाना परोसने का लगाया आरोप, ट्विटर पर शेयर की फोटो

यह भी पढ़ें: वंदे भारत एक्सप्रेस पर यात्रियों को दिया जा रहा खराब खाना, वायरल हुआ ट्वीट, IRCTC ने कही ये बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vande Bharat Train, Fine On IRCTC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com