विज्ञापन

Namo Bharat से अलग है Meerut Metro, शहर में दोनों ट्रेनों का स्टॉपेज और किराया जान लीजिए

Meerut Metro and Namo Bharat Train Differences: नमो भारत और मेरठ मेट्रो दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर एक ही ट्रैक साझा करने के बावजूद अलग-अलग सेवाएं हैं.

Namo Bharat से अलग है Meerut Metro, शहर में दोनों ट्रेनों का स्टॉपेज और किराया जान लीजिए
नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो
file photo

Meerut Metro and Namo Bharat Train Differences: दिल्ली से मेरठ रोजाना सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. लंबे इंतजार के बाद दिल्ली से मेरठ के लिए नमो भारत यानी रैपिड रेल ट्रेन के उद्घाटन की तारीख घोषित कर दी गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी को नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे. इन दोनों के बीच सबसे दिलचस्प बात यह कि नमो भारत (RRTS) और मेरठ मेट्रो दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर (Meerut Metro) पर एक ही ट्रैक साझा करने के बावजूद अलग-अलग सेवाएं हैं. नमो भारत 180 किमी/घंटा वाली क्षेत्रीय ट्रेन है, जबकि मेरठ मेट्रो स्थानीय आवागमन के लिए 3-कोच वाली ट्रेन है. मेट्रो मेरठ के अंदर 13 स्टेशनों पर रुकेगी और नमो भारत प्रमुख रैपिड स्टेशनों पर.

यह भी पढ़ें:- Holi Special Trains: लो भई, आ गई होली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट, दिल्ली-कोलकाता-बिहार वाले फटाफट नोट कर लें

नमो भारत और मेरठ मेट्रो के बीच अंतर

नमो भारत दिल्ली-मेरठ के बीच तेज आवागमन के लिए है, जबकि मेरठ मेट्रो शहर के भीतर की यात्रा के लिए है. मेरठ मेट्रो के 23 किमी सेक्शन के अंतर्गत 13 स्टेशन हैं. वहीं, नमो भारत में 6 कोच होते हैं, जिसमें प्रीमियम और महिला कोच शामिल है, जबकि मेरठ मेट्रो में 3 कोच होंगे, जिसमें महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें भी शामिल हैं. नमो भारत को अधिकतम गति के लिए डिजाइन किया गया है. नमो भारत ट्रेन की अधिकतम गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा है. मेरठ मेट्रो की अधिकतम रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा है.

नमो भारत और मेरठ मेट्रो का किराया

दोनों ट्रेनों के लिए स्टेशन काउंटर, मशीन, UPI और मोबाइल ऐप के जरिए टिकट की सुविधा उपलब्ध होगी. नमो भारत दिल्ली-मेरठ का सराय काले खां से मोदीपुरम तक का अधिकतम किराया लगभग 150 (स्टैंडर्ड कोच) और 225 (प्रीमियम कोच) होने का अनुमान है. वहीं. मेरठ मेट्रो का स्थानीय यात्रा के लिए न्यूनतम किराया 20 से शुरू होता है.

मेरठ मेट्रो स्टेशनों के नाम

मोदीपुरम, मोदीपुरम डिपो, मेरठ उत्तर, दौर्ली, एमईएस कॉलोनी, बेगम पुल, भैसाली, मेरठ सेंट्रल, ब्रह्मपुरी, शताब्दी नगर, रिठानी, परतापुर और मेरठ साउथ आदि.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com