आज के समय में घर के काम के लिए मेड, कुक, बेबीसिटर या केयरटेकर ढूंढना पहले से बहुत आसान हो गया है. मोबाइल ऐप और प्लेसमेंट एजेंसी की मदद से कुछ ही मिनटों में कोई भी घरेलू सहायक मिल जाता है. लेकिन जल्दी के चक्कर में कई लोग एक बड़ी गलती कर बैठते हैं. वो सिर्फ आधार कार्ड या वोटर आईडी की फोटो कॉपी लेकर ही निश्चिंत हो जाते हैं. जबकि ऐसा करना सुरक्षित नहीं माना जाता. अगर आप अपने घर और परिवार की सुरक्षा चाहते हैं, तो सिर्फ पहचान पत्र की कॉपी लेना काफी नहीं है. कुछ और जरूरी जांच भी करनी चाहिए.
सिर्फ आधार कार्ड की कॉपी क्यों काफी नहीं
कई प्लेसमेंट एजेंसियां सिर्फ आधार कार्ड, वोटर आईडी या दूसरे पहचान पत्र की फोटो कॉपी लेकर ही मेड भेज देती हैं. लेकिन इससे ये पता नहीं चलता कि दस्तावेज सही है या नहीं. ये भी साफ नहीं होता कि व्यक्ति उसी पते पर रहता है या नहीं. साथ ही उसके बारे में कोई पुराना मामला रहा है या नहीं, इसकी भी जानकारी नहीं मिलती.
पुलिस वेरिफिकेशन क्यों जरूरी है
अगर किसी घरेलू सहायक या मेड का पुलिस वेरिफिकेशन हो चुका है, तो उस व्यक्ति की जानकारी रिकॉर्ड में रहती है. अगर आगे चलकर कोई परेशानी होती है, तो पुलिस के लिए जांच करना आसान हो जाता है. यही वजह है कि पुलिस भी लोगों को मेड रखने से पहले वेरिफिकेशन कराने की सलाह देती है.

household work helps in weight loss
मेड रखने से पहले ये बातें जरूर जांच लें
सिर्फ पहचान पत्र देखने के बजाय कुछ दूसरी बातें भी जरूर जांचें. जैसे व्यक्ति का सही पता, मोबाइल नंबर, पहले जहां काम किया था वहां से जानकारी और पुलिस वेरिफिकेशन. जरूरत हो तो मौके पर जाकर पता भी चेक किया जा सकता है. इससे भरोसा बढ़ता है और जोखिम कम होता है.
एजेंसी से ये सवाल जरूर पूछें
अगर आप किसी प्लेसमेंट एजेंसी से मेड रख रहे हैं, तो सिर्फ ये मत पूछिए कि पहचान पत्र लिया गया है या नहीं. ये भी जानिए कि पुलिस वेरिफिकेशन हुआ है या नहीं. पता सही है या नहीं. पहले जहां काम किया था वहां से जानकारी ली गई है या नहीं. पूरी जानकारी मिलने के बाद ही किसी को घर में काम पर रखें. थोड़ी सी सावधानी आगे चलकर बड़ी परेशानी से बचा सकती है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के मैंगो फेस्टिवल में 400 किस्म के आम खाने का मिलेगा मौका, एंट्री फीस 20 रुपये, 5 जुलाई तक चलेगा
यह भी पढ़ें: सराहनीय काम करने वाले युवाओं को मिलेंगे 1 लाख रुपये, योगी सरकार करेगी सम्मानित, जानें कैसे करें आवेदन और पात्रता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं