Tips to Buy Induction Cooktop: गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोगों ने इंडक्शन चूल्हा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. वहीं, कई ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर इंडक्शन ऑउट ऑफ स्टॉक भी हो गया है. इसके अलावा कहीं-कहीं कीमतों में काफी ज्यादा बढ़ोतरी भी हो गई है. इसी बीच अगर आप भी नया इंडक्शन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको 5 ऐसी जरूरी चीजें बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान नया इंडक्शन खरीदते समय रखना चाहिए.
यह भी पढ़ें: PNG कनेक्शन वाले अपना LPG सिलेंडर कैसे सरेंडर करें? जानिए पूरा प्रोसेस
1. पावर और वॉटेज का रखें ध्यान
इंडक्शन चूल्हा खरीदते समय उसकी पावर का ध्यान रखना बेहद ज्यादा जरूरी होता है. आपको बता दें, कि बाजार में आमतौर पर 1200 से 2000 वॉट तक के इंडक्शन कुकटॉप उपलब्ध होते हैं. ऐसे में ज्यादा वॉटेज वाले कुकटोप पर खाना जल्दी पकता है, हालांकि इससे बिजली की खपत भी ज्यादा होती है.
2. सेफ्टी फीचर्स
इंडक्शन कुकटॉप खरीदते हुए सेफ्टी फीचर्स का ध्यान रखना भी बहुत ज्यादा जरूरी होता है. हमेशा ऐसा इंडक्शन खरीदना चाहिए जिसमें ऑटो शट-ऑफ, ओवरहीट प्रोटेक्शन और चाइल्ड लॉक फीचर्स जरूर हों.

3. साइज और डिजाइन
इंडक्शन कुकटॉप खरीदते समय साइज और डिजाइन का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है. ऐसे में अगर आपकी किचन में जगह कम है, तो अपने अनुसार छोटे साइज और डिजाइन का ही इंडक्शन खरीदें. इसके अलावा अगर आपकी किचन बड़ी है, तो आप बड़ा इंडक्शन खरीद सकते हैं.
4. इंडक्शन कुकटॉप के लिए करें सही बर्तन का इस्तेमाल
इंडक्शन पर हर तरह का बर्तन काम नहीं करता है. हमेशा नया इंडक्शन खरीदने से पहले यह ध्यान रखें, कि आपकी किचन में मौजूद बर्तन उसके अनुकूल हैं कि नहीं. इसके अलावा आप नए इंडक्शन के साथ उसके लिए नए बर्तन भी खरीद सकते हैं.
5. वारंटी और ब्रांड
हमेशा ब्रांडेड इंडक्शन ही चुनें क्योंकि ये भरोसेमंद होते हैं, बेहतर क्वालिटी के पार्ट्स से बनते हैं और इनमें सुरक्षा फीचर्स जैसे ऑटो-शटडाउन, ओवरहीट प्रोटेक्शन और टेम्परेचर कंट्रोल भी मौजूद होते हैं. इसके साथ ही इंडक्शन खरीदते समय कम से कम एक साल की वारंटी जरूर देखें, ताकि किसी खराबी की स्थिति में आपको मुफ्त या कम कीमत पर सर्विस और रिपेयर मिल सके.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं