LPG Crisis: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू रसोई गैस (LPG) की सप्लाई को लेकर बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव किया है. नए नियमों के तहत अब जिन घरों में पहले से पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन मौजूद है, उन्हें घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा. किसी उपभोक्ता के पास पीएनजी और एलपीजी दोनों कनेक्शन हैं, तो उन्हें अपना एलपीजी कनेक्शन तुरंत सरेंडर करना होगा. यह फैसला शनिवार को जारी अधिसूचना के माध्यम से लागू किया गया है और यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. अगर, आपको पास भी पीएनजी कनेक्शन है, तो तुरंत अपना LPG सिलेंडर सरेंडर करें. चलिए आपको बताते हैं इसका पूरा प्रोसेस.
LPG सिलेंडर कैसे सरेंडर करें?
PNG कनेक्शन मिलने के बाद LPG सिलेंडर सरेंडर करने के लिए, अपने गैस वितरक (Distributor) के पास जाएं, अपनी पासबुक या कंज्यूमर नंबर जमा करें और रेगुलेटर-सिलेंडर लौटा दें. आप ऑनलाइन इंडेन, भारत और HP की वेबसाइट या कॉल करके भी सरेंडर प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं. जमा की गई सुरक्षा राशि (Security Deposit) आमतौर पर रिफंड कर दी जाती है.
LPG सिलेंडर सरेंडर करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रियागैस वितरक से संपर्क- अपने नजदीकी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाएं.
दस्तावेज जमा करें- सरेंडर फॉर्म भरें और अपनी गैस पासबुक या कनेक्शन वाउचर जमा करें.
उपकरण लौटाएं- अपना सिलेंडर और रेगुलेटर डिस्ट्रीब्यूटर को सौंप दें.
रिफंड लें- कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद, आपका सुरक्षा जमा रिफंड कर दिया जाएगा.
ऑनलाइन विकल्प- आप अपनी कंपनी (Indane, Bharat, HP) की वेबसाइट पर जाकर भी ऑनलाइन सरेंडर कर सकते हैं.
दरअसल, US-Iran War ने दुनिया की टेंशन बढ़ा दी है और इस जंग से सबसे बड़ा ऊर्जा संकट खड़ा हो गया है. होर्मुज स्ट्रेट, जिससे दुनिया का 20 फीसदी एनर्जी एक्सपोर्ट होता है, उसमें रुकावट से तेल-गैस के आयात पर निर्भर देशों में क्राइसिस देखने को मिला है. भारत सरकार ने इस संकट के बीच गैस बुकिंग से लेकर वितरण तक में कई नियमों में बदलाव किया है. इसमें सबसे बड़ा बदलाव 14 मार्च यानी शनिवार को लागू किया गया है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू गैस कनेक्शन को लेकर आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया है कि जिन लोगों के घर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन है और एलपीजी कनेक्शन भी रखे हुए हैं, वे अब एक साथ दोनों कनेक्शन नहीं रख सकेंगे. ऐसे उपभोक्ताओं को अपना LPG सिलेंडर कनेक्शन तुरंत सरेंडर करना होगा. ऐसी स्थिति में सिलेंडर रिफिल पर रोक रहेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं