विज्ञापन

'गरीब बच्चों को उकसाकर आंदोलन में भेज दिया जाता है', खान सर विवाद पर JDU प्रवक्ता नीरज कुमार का बयान

खान सर कोचिंग सेंटर के बाहर हुई फायरिंग को लेकर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार का बयान सामने आया है. नीरज कुमार ने इस मामले में खान सर पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि जिसने गोली चलने का आरोप लगाया था, अब वही सवालों के घेरे में आ गया है.

'गरीब बच्चों को उकसाकर आंदोलन में भेज दिया जाता है', खान सर विवाद पर JDU प्रवक्ता नीरज कुमार का बयान
खान सर और जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार.
पटना:

बिहार के चर्चित टीचर खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए कथित हमले को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कई सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि जिस गोलीबारी की बात कही गई थी, अब उसी दावे पर सवाल खड़े हो रहे हैं. नीरज कुमार ने कहा कि जिसने गोली चलने का आरोप लगाया था, अब वही सवालों के घेरे में आ गया है. उनके सुरक्षाकर्मी और बाउंसर पुलिस की हिरासत में हैं तथा मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ये लोग बच्चों का जीवन बर्बाद कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब बच्चों को उकसाकर आंदोलन में भेज दिया जाता है, उनके खिलाफ मामले दर्ज हो जाते हैं और बाद में ये लोग उनकी जमानत के लिए भी आगे नहीं आते.

जांच पूरी होने पर ही स्पष्ट होगी स्थितिः नीरज कुमार

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने आगे कहा कि पुलिस सभी तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है तथा जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी. जदयू नेता ने मामले में जल्दबाजी में निष्कर्ष निकालने से बचने की सलाह देते हुए कहा कि कानून अपना काम कर रहा है.

फायरिंग की बात कर मुकर गए थे खान सर

उल्लेखनीय हो कि खान सर के नाम से मशहूर फैसल खान के कोचिंग पर हुए फायरिंग के विवाद खान सर पर FIR दर्ज हो हो गई है. कुछ दिन पहले खान सर ने दावा किया था कि उनके कोचिंग के गार्ड के साथ मारपीट की गई थी. उन्होंने शुरू में गोली चलने का भी दावा किया था लेकिन बाद में वो इससे मुकर गए थे. गौरतलब है कि फैसल खान सर की कोचिंग जीएस ग्लोबल स्टडीज के बाहर बवाल हुआ था.

खान सर के दो गार्ड गिरफ्तार, FIR दर्ज

दरअसल, कोचिंग फायरिंग मामले में फैसल खान सर का नाम पुलिस जांच में आया है.  खान सर के दोनों बॉडीगार्ड प्रदीप और तालेश्वर को गिरफ्तार किया जा चुका है. उन्होंने पूछताछ के क्रम में पुलिस को ये बताया था कि फायरिंग उन्होंने खान सर के निर्देश पर की थी. पुलिस उनके बारे में बयान को कोर्ट में पेश करने जा रही है. अब पुलिस ने खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें - खान सर पर FIR दर्ज, गार्ड के गोली चलाने के मामले में पटना पुलिस की कार्रवाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khan Sir, Khan Sir Arrest, Khan Sir Arrested, Khan Sir Coaching Firing, JDU Spokesperson Neeraj Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com