विज्ञापन

CWG 2026 2026 Medal Tally: बॉक्सिंग में ऐतिहासिक प्रदर्शन, एथलेटिक्स में बनाया रिकॉर्ड, मेडल टैली में किस स्थान पर रहा भारत

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने कुल 39 पदक जीते. इसमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज रहे.

CWG 2026 2026 Medal Tally: बॉक्सिंग में ऐतिहासिक प्रदर्शन, एथलेटिक्स में बनाया रिकॉर्ड, मेडल टैली में किस स्थान पर रहा भारत
Commonwealth Games 2026 Medal Tally India Finish on 4th

ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में ऐसे कई खेल नहीं थे जिनमें भारत सबसे प्रबल दावेदार था लेकिन इसके बावजूद भारतीय दल ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 से शानदार प्रदर्शन के साथ विदा ली और 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहे. भारत ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य पदक जीते. आस्ट्रेलिया 70 स्वर्ण समेत 171 पदक जीतकर शीर्ष रहा जबकि इंग्लैंड ने 110 और कनाडा ने 62 पदक जीते. मेजबान स्कॉटलैंड 39 पदक जीतकर पांचवें स्थान पर रहा.

चौथे स्थान पर रहा भारत

भारतीय खिलाड़ियों ने 11 दिन तक चले खेलों में मुक्केबाजी, एथलेटिक्स , जूडो, पैरा खेलों और भारोत्तोलन में बेहतरीन प्रदर्शन करके साबित कर दिया कि भारत राष्ट्रमंडल खेल महाशक्तियों में से एक है. मुक्केबाजों ने सात स्वर्ण और तीन रजत समेत दस पदक जीते. जूडो खिलाड़ियों ने भी जबर्दस्त प्रदर्शन करके पदक जीते. निशानेबाजी, बैडमिंटन, कुश्ती, हॉकी और टेबल टेनिस जैसे खेल नहीं होने से भारत के पदकों की संख्या कम हुई है लेकिन बाकी खेलों में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अपना लोहा मनवाया.

Latest and Breaking News on NDTV

एथलेटिक्स और पैरा-एथलेटिक्स में देश के नाम 16 मेडल रहे. वहीं, बॉक्सिंग में भारत एक महाशक्ति बनकर उभरा, जिसने सर्वाधिक 7 गोल्ड अपने नाम किए. इसके अलावा, वेटलिफ्टिंग में भारत ने कुल 8 मेडल हासिल किए. जूडो में भारत ने अपना दमखम दिखाते हुए कुल 4 मेडल जीते. पैरा-पावरलिफ्टिंग में भारत ने एक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. पांच ऐसे इवेंट रहे, जिनमें भारत ने डबल पोडियम फिनिश किया. 

Latest and Breaking News on NDTV

ऑस्ट्रेलिया का टॉप पर कब्जा

ऑस्ट्रेलिया कुल 171 मेडल के साथ शीर्ष पर रहा, जिसने 70 गोल्ड, 45 सिल्वर और 56 मेडल हासिल किए. यह देश स्विमिंग और पैरा स्विमिंग में सर्वाधिक 76 मेडल (37 गोल्ड, 16 सिल्वर, 23 ब्रॉन्ज) अपने नाम करने में सफल रहा. ओवरऑल मेडल टैली में इंग्लैंड 110 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर रहा. इस देश ने 29 गोल्ड, 45 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज हासिल किए. बॉल्स/पैरा बॉल्स में इंग्लैंड के नाम 3 गोल्ड के साथ कुल 6 मेडल रहे. वहीं, कनाडा कुल 62 मेडल के साथ तीसरे पायदान पर रहा, जिसने 19 गोल्ड, 20 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल जीते. कनाडा ने आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में 7 गोल्ड निकाले.

मेजबान स्कॉटलैंड रहा पांचवें स्थान पर

मेडल टैली में पांचवें स्थान पर मौजूद स्कॉटलैंड कुल 39 पदकों और गोल्ड मेडल के मामले में भारत की बराबरी पर रहा. इस देश ने 13 गोल्ड, 9 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज जीते. वहीं, न्यूजीलैंड 10 गोल्ड, 14 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज जीतकर कुल 36 मेडल के साथ छठे स्थान पर रहा.

नाइजीरिया ने कुल 24 मेडल हासिल किए. इनमें 10 गोल्ड, 7 सिल्वर और इतने ही ब्रॉन्ज शामिल रहे. इस देश ने वेटलिफ्टिंग में 3 गोल्ड हासिल किए. जमैका कुल 19 मेडल (10 गोल्ड, 4 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज) के साथ आठवें पायदान पर रहा. सभी 10 गोल्ड जमैका को एथलेटिक्स/पैरा एथलेटिक्स में हाथ लगे.

वेल्स ने 9 गोल्ड, 10 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज के साथ कुल 31 मेडल हासिल किए. ट्रैक साइकिलिंग/पैरा ट्रैक साइकिलिंग में इस देश ने 6 गोल्ड के साथ कुल 11 मेडल अपने नाम किए. वहीं, मलेशिया ने वेटलिफ्टिंग में अपना दमखम दिखाते हुए 5 गोल्ड हासिल किए. यह देश कुल 16 मेडल के साथ मेडल टैली में 10वें पायदान पर रहा, जिसमें 8 गोल्ड, 3 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: CWG 2026 Closing Ceremony: जैस्मिन लंबोरिया होंगी भारत की फ्लैग-बेयरर, अहमदाबाद को सौंपी जाएगी मेजबानी

यह भी पढ़ें: CWG 2026: बॉक्सिंग में रचा इतिहास, गुलवीर का ऐतिहासिक डबल, भारत की झोली में आए 39 मेडल, किसने जीता कौन सा पदक, देखें पूरी लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Commonwealth Games 2026, Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com