विज्ञापन

LPG कमर्शियल सिलेंडर ₹202 हुआ सस्ता: जानिए घरेलू गैस, CNG, PNG और ATF के ताजा रेट्स

 1 अगस्त 2026 से तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर (19 kg) की कीमतों में ₹202 की बड़ी कटौती कर जनता को बड़ी राहत दी है. हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर, सीएनजी और पीएनजी की दरें पूरी तरह स्थिर बनी हुई हैं. वहीं, हवाई ईंधन (ATF) में भी गिरावट दर्ज की गई है. जानिए दिल्ली सहित प्रमुख शहरों में आज का नया रेट.

LPG कमर्शियल सिलेंडर ₹202 हुआ सस्ता: जानिए घरेलू गैस, CNG, PNG और ATF के ताजा रेट्स
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ₹192 सस्ता! जानें CNG, PNG और हवाई ईंधन (ATF) के ताजा रेट्स
NDTV

Gas Cylinder Price Today: अगस्त महीने की पहली तारीख को आम जनता और व्यावसायिक वर्ग के लिए बड़ी राहत की खबर आई है. पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी (Commercial LPG) सिलेंडर की कीमतों में ₹202 की भारी कटौती की है.

हालांकि, घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG) की दरें भी स्थिर बनी हुई हैं. आइए जानते हैं कि आज से रसोई से लेकर हवाई यात्रा तक इस्तेमाल होने वाले ईंधन के क्या भाव हैं.

CNG और PNG के नहीं बढ़े दाम

वाहनों में इस्तेमाल होने वाली सीएनजी और घरों में पाइप लाइन से आने वाली पीएनजी गैस की दरों में भी तेल कंपनियों ने कोई बदलाव नहीं किया है. दिल्ली में सीएनजी की कीमत ₹83.00 प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है. मई 2026 से ही सीएनजी के रेट स्थिर हैं. वहीं, दिल्ली में पीएनजी की कीमत ₹49.59 प्रति एससीएम (SCM) पर स्थिर है. पिछले 2 महीनों यानी जून 2026 से पीएनजी की दरों में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है.

ATF हुआ ₹5 प्रति लीटर सस्ता 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की हलचल के बीच विमान ईंधन या एविशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी राहत दी गई है. दिल्ली में एविएशन टरबाइन फ्यूल की कीमत में ₹5 प्रति लीटर की कटौती की गई है, जिसके बाद अब इसका नया रेट ₹1,10,000 प्रति किलोलीटर हो गया है. एटीएफ की दरों में आई इस कमी से आने वाले समय में विमानन कंपनियों को परिचालन लागत में राहत मिलेगी, जिससे हवाई यात्रियों के लिए किराए स्थिर रहने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन से पहले बदल जाएंगे स्पीड पोस्ट के नियम, राखी भेजने से पहले देखें नई रेट लिस्ट

कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹192 सस्ता, घरेलू सिलेंडर स्थिर

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) ने कमर्शियल सिलेंडरों की नई दरें जारी कर दी हैं. इसके मुताबिक दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर अब ₹2,872.50 पर आ गया है. ₹202 की इस राहत से होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट संचालकों को बड़ी राहत मिलेगी. हालांकि, राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹942.00 पर बरकरार है. इसमें जून 2026 के बाद से कोई फेरबदल नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें- आज से बदल गए तत्काल टिकट बुकिंग के नियम: जानिए अब काउंटर और ऑनलाइन कैसे मिलेगा टिकट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LPG Price, Gas Cylinder, CNG Price, PNG Price, ATF Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com