विज्ञापन

LPG e-KYC: बंद हो जाएगी गैस सिलेंडर की सब्सिडी और रिफिलिंग! तुरंत निपटा लें ये जरूरी काम

LPG Gas e-KYC online: अगर आप भी एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) और सब्सिडी का फायदा लेते हैं, तो जल्द से जल्द आधार आधारित (Aadhaar-based) e-KYC पूरा कर लें. जानिए HelloBPCL ऐप से घर बैठे e-KYC करने का आसान तरीका और साइबर ठगी से बचने के टिप्स.

LPG e-KYC: बंद हो जाएगी गैस सिलेंडर की सब्सिडी और रिफिलिंग! तुरंत निपटा लें ये जरूरी काम
LPG Gas KYC Update: बिना e-KYC अटक सकती है आपकी गैस सब्सिडी,

अगर आप घरेलू LPG गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं और सब्सिडी का लाभ लेते हैं, तो यह अपडेट आपके लिए जरूरी है. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां लगातार उपभोक्ताओं से आधार आधारित e-KYC पूरा करने की अपील कर रही हैं, ताकि गैस रिफिल, सब्सिडी और दूसरी सेवाएं बिना किसी रुकावट जारी रह सकें. खासतौर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए समय-समय पर e-KYC पूरा करना जरूरी माना गया है.

भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने भी अपने ग्राहकों से कहा है कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक आधार आधारित e-KYC नहीं कराया है, वे इसे जल्द पूरा कर लें. हालांकि कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन ग्राहकों का e-KYC पहले ही पूरा हो चुका है, उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं है.

कैसे पूरा करें e-KYC?

BPCL के ग्राहक HelloBPCL ऐप के जरिए घर बैठे आधार फेस ऑथेंटिकेशन से e-KYC कर सकते हैं. इसके लिए Aadhaar FaceRD ऐप की भी जरूरत पड़ सकती है. इसके अलावा उपभोक्ता अपने नजदीकी LPG डिस्ट्रीब्यूटर या गैस एजेंसी पर जाकर भी आसानी से e-KYC करा सकते हैं.

LPG कनेक्शन के लिए क्यों जरूरी है e-KYC?

  • डीबीटी (DBT) के तहत सब्सिडी का पैसा सीधे आपके बैंक खाते में सही समय पर आता रहे, इसके लिए बैंक और एलपीजी कनेक्शन का आधार से लिंक होना अनिवार्य है. 
  • e-KYCके जरिये एक ही नाम पर चल रहे फर्जी या मल्टीपल गैस कनेक्शनों (Multiple Connections) की पहचान कर फर्जी कनेक्शन को बंद किया जाता है.
  • डिलीवरी या ट्रांसफर की प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के आसानी से पूरी हो सके.

e-KYC नहीं कराने पर क्या हो सकता है असर?

तेल कंपनियों के अनुसार, e-KYC का मकसद असली लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करना और LPG डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को अधिक ट्रांसपेरेंट बनाना है. जिन ग्राहकों का e-KYC अटका  है, उन्हें आगे चलकर में गैस सब्सिडी मिलने, रिफिल बुकिंग या अन्य सर्विस में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए समय रहते ये काम पूरी कर लेना बेहतर रहेगा.

फर्जी मैसेज और कॉल से रहें सावधान

तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को साइबर ठगी से भी सतर्क रहने की सलाह दी है. कई बार अनजान नंबरों से ऐसे मैसेज भेजे जाते हैं, जिनमें दावा किया जाता है कि 24 घंटे के भीतर गैस कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा या सब्सिडी रोक दी जाएगी. ऐसे किसी भी मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपनी निजी जानकारी शेयर करें. e-KYC केवल आधिकारिक ऐप, वेबसाइट या ऑथराइज्ड गैस एजेंसी के माध्यम से ही कराएं.

अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, तो पहले अपना स्टेटस चेक कर लें. इससे आपकी LPG सब्सिडी, गैस रिफिल और अन्य सेवाएं बिना किसी रुकावट जारी रहेंगी और आप फर्जीवाड़े से भी सुरक्षित रहेंगे.

ये भी पढ़ें-  सावन में कांवड़ यात्रा पर जाने की है तैयारी? घर से निकलने से पहले बैग में रख लें ये 10 जरूरी सामान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LPG Cylinder EKYC Process, LPG Subsidy, LPG KYC Update Online, LPG KYC Rule India, LPG Cylinder Booking Rule
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com