विज्ञापन

पप्पू यादव पर हमला करने एक नहीं बल्कि दो शख्स बुलंदशहर से पहुंचे थे दिल्ली, हत्या की साजिश का आरोप

पप्पू यादव के यहां घुसने वाले शख्स का नाम सुमित सहपानी है. सुमित ने पप्पू यादव को जूता फेंककर मारा था. उसी समय उसे पकड़ लिया गया. सुमित का पिछला कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. वह गाजियाबाद में कुछ काम करता है.

पप्पू यादव पर हमला करने एक नहीं बल्कि दो शख्स बुलंदशहर से पहुंचे थे दिल्ली, हत्या की साजिश का आरोप
सांसद पप्पू यादव ने खुद आरोपी शख्स को दबोच लिया.
नई दिल्ली:

सांसद पप्पू यादव के आवास पर हुए हंगामे के बाद आरोपी शख्स को पुलिस के हवाले कर दिया गया है. शख्स के खिलाफ आरोप है कि उसने सांसद पप्पू यादव के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा किया और जूते फेंके. पप्पू यादव का कहना है कि आरोपी शख्स अपने साथ चाकू भी लेकर आया था.  पुलिस ने कहा कि वह इस बात की जांच करेगी कि आरोपी चाकू लेकर कैसे पहुंचा था.

कौन है आरोपी शख्स? 

पप्पू यादव के यहां घुसने वाले शख्स का नाम सुमित सहपानी है. पिता का नाम फूल गिरी है. वह बुलंदशहर का रहने वाला है. सुमित ने पप्पू यादव को जूता फेंककर मारा था. उसी समय उसे पकड़ लिया गया. सुमित का पिछला कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. वह गाजियाबाद में कुछ काम करता है.

दूसरे शख्स का नाम हैप्पी है, जो कि पप्पू यादव के आवास के बाहर क्रेटा गाड़ी में मौजूद था. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या वह चाकू लेकर आया था. पुलिस के मुताबिक, जब सुमित को पप्पू यादव के लोगों ने सौंपा तो उसके साथ में एक चाकू भी सौंपा था. आरोपी के मुताबिक, संतों के अपमान को लेकर उसके मन में नाराजगी थी.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों आज बुलंदशहर से दिल्ली में गाड़ी ठीक करने के लिए आए थे. 

पप्पू यादव ने क्या कहा? 

सांसद पप्पू यादव ने इस घटना के बाद कहा, "बाबा रोज़ कह रहे हैं, 'मुझे मार डालो, जला दो; हम ₹51 लाख देंगे।' हमने उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। मुझे मारने की साज़िश रची गई थी, लेकिन मैं बच गया."

पप्पू यादव ने कहा, "मैं जनता के बीच घिरा हुआ था. सभी मीडिया के साथी मौजूद थे, वार्ता हो ही रही थी उतने में ये हुआ. मुझे मारने की साजिश तो चल ही रही है. कई बाबा मुझे 'जलाने-मारने' की बात कर रहे हैं. यदि वहां पर इतने लोग मौजूद नहीं होते तो आज मैं खत्म हो जाता. कल रात ही मेरे परिजनों को भी परेशान किया गया है. मैंने तो कुछ कहा ही नहीं... 200 किलोग्राम सोना और चांदी कहां गया? ये सवाल जरूरी हैं." 

उन्होंने आगे कहा, "दिल्ली पुलिस काफी काबिल है. मैं बहुत दिनों से सुरक्षा की मांग कर रहा हूं. कई बाबा मुझे मारने की बातें कर रहे हैं. क्या कोई साधु इस तरह की बातें करेगा? मैंने कौन सा पाप किया है?"

यह भी पढ़ें: पप्पू यादव के प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल, शख्स ने जूता फेंका, सांसद का आरोप- चाकू लेकर मारने आया था

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pappu Yadav, Ram Mandir Chadava Chori
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com