गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग कर आप कई फायदे हासिल कर सकते हैं. Paytm ऐसे कई आकर्षक फायदे लेकर आया है जो सिलेंडर बुकिंग के आपके अनुभव को और सहज बना देंगे. अब पेटीएम यूजर आईवीआर, मिस्ड कॉल या वॉट्सएप के जरिए सिलेंडर बुक कर सकते हैं और इसका पेमेंट पेटीएम से कर सकते हैं.
इन्हें मिलेगा 900 रुपये का कैशबैकअगर आप अगर एक बार में तीन सिलेंडर बुक करते हैं तो 900 रुपए तक का कैशबैक भी मिल सकता है, लेकिन एक शर्त के साथ. ये कैशबैक उन्हीं लोगों को मिलेगा जो ग्राहक पहली बार पेटीएम से सिलेंडर बुक करेंगे. इसके अलावा बुकिंग करने वालों को एश्योर्ड पेटीएम फर्स्ट प्वाइंट्स भी मिलेंगे, जिसका फायदा वॉलेट बैलेंस के रूप में लिया जा सकेगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
WhatsApp पर मिनटों में ढूंढे कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर, ये है प्रोसेस
ऐसे करें पेटीएम से बुकिंग- पेटीएम से सिलेंडर बुकिंग बेहद आसान और बिना किसी परेशानी के होगी. इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए पेटीएम ने नई व्यवस्था की है.
- अब यूजर को केवल पेटीएम की बुक गैस सिलेंडर टैब पर जाना है. इस टैब पर जाकर गैस कंपनी चुनें.
- अपना मोबाइल नंबर डालें, एलपीजी आईडी डालें और कस्टमर नंबर एंटर कर दें बस फिर भुगतान करें.
- जो भी आपके सबसे नजदीक गैस एजेंसी होगी उससे आपके रजिस्टर्ड एड्रेस पर गैस सिलेंडर पहुंच जाएगा. तीन प्रमुख गैस कंपनियां जिनमें इंडेन, एचपी और भारत गैस सिलेंडर शामिल हैं, इनके ग्राहक पेटीएम की इस नई सुविधा का लाभ ले सकते हैं.
वैक्सीन लगवाइए, फ्लाइट टिकट पर 10% की छूट पाइए, Indigo दे रहा ऑफर; ऐसे होगी बुकिंग
सुनिश्चित कैशबैक और ढेरों फायदेपहली बार पेटीएम से बुकिंग करने वालों को कैशबैक मिलना निश्चित है. जो ग्राहक एक साथ तीन सिलेंडर बुक करेंगे उन्हें 900 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है. इस कैशबैक के अलावा ग्राहक अब पेटीएम के जरिए सिलेंडर की डिलीवरी को ट्रैक भी कर सकता है. यानी बुकिंग के बाद सिलेंडर आपके पास कब तक और कहां से पहुंच रहा है आप अब ये आसानी से ट्रैक कर सकते हैं.
साथ ही रिफिल्स के लिए रिमाइंडर्स भी पेटीएम ही देगा, अपनी ऑटोमेटेड इंटेलिजेंट रिमाइंडर फीचर के जरिए. तो अब सिलेंडर से जुड़ी सारी फिक्र पेटीएम के हवाले करके निश्चिंत हो जाइए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं