Covid-19 Vaccination : कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कोरोना वैक्सीन बेहद ज़रूरी है. इस विषम परिस्थियों में भारत में वैक्सीनेशन अभियान बहुत तेज़ी से चल रहा है. सरकार ने 1 मई से 18 से 45 वर्ष के लोगों के लिए वैक्सीन की प्रक्रिया शुरु कर दी है. ऐसे में लोग कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन लगवाने की जुगत में है लेकिन सही जानकारी नहीं मिलने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है. लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि वैक्सीन लगाने के लिए कहां जाना होगा, क्या करना होगा, कैसे रजिस्ट्रेशन करवाना होगा.
चिंता मत करिए. इस परेशानी का समाधान निकाल लिया गया है. अब व्हॉट्सऐप चैटबॉक्स के ज़रिए आपको कोरोना वैक्सीन से जुड़ी हर जानकारी मिल जाएगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वैक्सीनेशन की सही जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको 9013151515 नंबर पर Namaste लिखना होगा और उस संदेश को भेजना होगा. इसके तुरंत बाद चैटबॉक्स आपको तुरंत रिप्लाई करेगा. इसकी मदद से आप अपने आस-पास के कोविड वैक्सीनेशन सेंटर की सभी महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से हासिल कर सकते हैं. इन जानकारी को पाने के लिए आपको यहां 6 अंकों का पिन कोड डालना होगा.
वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए अनूठी पहल, दिल्ली के गांवों में चल रही प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक
5 स्टेप में ढूंढिए वैक्सीनेशन सेंटरस्टेप नंबर1- अपने मोबाइल फोन में 9013151515 नंबर को सेव कर लें.
स्टेप नंबर 2- मोबाइल में नंबर सेव करने के बाद WhatsApp ओपन कीजिए.
स्टेप नंबर 3- WhatsApp ओपन होने के चैट बॉक्स को ओपन करें.
स्टेप नंबर 4- चैटबॉक्स में Namaste लिखकर भेजें, चैटबॉट तुरंत आपको 9 विकल्प के साथ रिप्लाई करेगा.
स्टेप नंबर 5- वैक्सीनेशन के बारे में सही जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको 1 लिखकर भेजना होगा.
सेंटर की जानकारी के लिए 1 लिखना होगा उसके बाद अपने क्षेत्र का पिनकोड डालना होगा. पिन कोड डालने के बाद आपको वैक्सीनेशन सेंटर की सही जानकारी मिल जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं