अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए निवेश करना बेहद जरूरी है. क्योंकि आपके बुढ़ापे, बच्चों की पढ़ाई, बेटी की शादी जैसे काम बचत और निवेश कर ही पूरा कर सकते हैं. अगर आपके छोटे बचत से बड़ा सेविंग फंड तैयार हो जाए तो ये बड़ी बात है. इसके साथ अगर आप निवेश कर रहे हैं और अचानक आपके जाने के बाद भी आपके परिवार को पैसे मिल जाए तो यह एक सुरक्षित और निश्चित रिटर्न वाला निवेश है. LIC की ऐसी ही योजना है जहां छोटे निवेश पर बड़ा रिटर्न और लाइफ कवर का भी लाग देता है.
एलआईसी की इस योजना के लिए आपको रोजना 45 रुपये बचत करने हैं और आप इसके निवेश करते हैं. यानी LIC का प्रिमियम जमा करते हैं तो आपको 25 लाख रुपये तक की राशि मिल सकती है. चलिए आपको इस स्कीम के बारे में बताते हैं.
25 लाख रुपये का फंड कैसे बनेगा
LIC के इस स्कीम का नाम है न्यू जीवन आनंद पॉलिसी (New Jeevan Anand Policy), यह एक ऐसा प्लान है जिसमें बचत और इंश्योरेंस दोनों का लाभ मिलता है. इसमें निवेश करने पर मैच्योरिटी पर फंड तो मिलता ही है. अगर आप निवेश करने के दौरान नहीं रहते हैं तो आपके परिवार को लाइफ इंश्योरेंस के पैसे भी देती है. इस योजना के लिए आपको 45 रुपये रोजाना बचत करने होते हैं यानी महीने के आप 1350 रुपये बचाते हैं. इस पैसे को हर महीने आप इस स्कीम में निवेश करते हैं, जो करीब 30 से 35 साल तक जारी रखना होता है. इसके बाद मैच्योरिटी के वक्त आपको 25 लाख रुपये की राशि मिल सकती है.
स्कीम में मिलता है बोनस का फायदा
न्यू जीवन आनंद पॉलिसी में आपको बोनस का भी फायदा मिलता है. इसमें समय-समय पर आपको बोनस दिया जाता है जिससे मैच्योरिटी पर पॉलिसी होल्डर्स का अमाउंट बढ़ जाता है. यह मैच्योरिटी होने पर पूरा फंड देती है. साथ ही मैच्योरिटी तक आपका लाइफ इंश्योरेंस कवर रहता है. मैच्योरिटी पर आपको निश्चित और सुरक्षित रिटर्न मिलता है. इसमें किसी तरह का रिस्क नहीं होता है और परिवार के लिए बड़ा फंड तैयार होता है.
हालांकि इस स्कीम में 45 रुपये का निवेश आपकी प्रिमियम पर निर्भर करता है जो आपके उम्र के अनुसार निर्धारित होता है. अगर आप इस स्कीम में निवेश करने की सोचते हैं तो आप सबसे पहले वित्तीय सलाहकार से मदद लें तब इसमें निवेश करें कि आपके लिए यह कितना फायदे मंद है. विशेषज्ञों की माने तो कम उम्र में निवेश करने से अधिक फायदा मिलता है.
यह भी पढ़ेंः 8th Pay Commission: 39 साल पुराने नियम से पेंशनर्स को हो रहा नुकसान, जानें कम्यूटेड पेंशन का नियम और कैलकुलेशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं