विज्ञापन
37 minutes ago

Ladli Behna Yojana 36th Installment LIVE Updates: मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव (CM Mohan Yadav) आज यानी 13 मई को नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव से लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी करेंगे. इस दौरान प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. महिलाओं के खाते में डीबीटी के जरिए सीधे राशि भेजी जाएगी.

लाडली बहना योजना प्रदेश सरकार की सबसे बड़ी महिला कल्याण योजनाओं में शामिल है. इस योजना की शुरुआत साल 2023 में हुई थी और तब महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाते थे. बाद में राशि बढ़ाकर 1250 रुपये की गई और अब महिलाओं को 1500 रुपये हर महीने मिल रहे हैं. खास बात यह है कि योजना शुरू होने के बाद से अब तक किसी भी किस्त में देरी नहीं हुई है. वहीं, आज जारी होने वाली 36वीं किस्त को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है. मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान करोड़ों रुपये की राशि एक साथ ट्रांसफर करेंगे. ऐसे में किस समय खातों में पैसे आएंगे, किन महिलाओं को लाभ मिलेगा और पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें? इससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें- 

Ladli Behna Yojana 36th Installment LIVE Updates: जल्द जारी होगी लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त

प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं का इंतजार अब बस कुछ ही देर में खत्म होने वाला है. मुख्यमंत्री मोहन यादव कुछ ही देर में लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी कर सकते हैं. इसके साथ ही महिलाओं के बैंक खातों में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. 

Ladli Behna Yojana 36th Installment LIVE: लाडली बहना योजना के लिए नए रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होंगे?

लाडली बहना योजना के लिए नए रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होंगे, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है.  साल 2023 से नए रजिस्ट्रेशन बंद हैं. हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल नए रजिस्ट्रेशन शुरू किए जा सकते हैं. 

Ladli Behna Yojana 36th Installment LIVE: लाडली बहनों को कब मिलेंगे 3000 रुपये?

बता दें कि लाडली बहना योजना की शुरुआत साल 2023 में की गई थी. उस समय योजना के तहत 1000 रुपए प्रतिमाह दिए जाते थे. अक्टूबर 2023 में राशि बढ़ाकर 1250 रुपये कर दी गई. इसके बाद नवंबर 2025 से योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 दिए जा रहे हैं. हालांकि, मुख्यमंत्री मोहन यादव कई मंचों से यह संकेत दे चुके हैं कि आने वाले समय में एक बार फिर इस राशि को बढ़ाया जा सकता है. इसके साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि साल 2028 तक योजना की राशि को 3000 रुपये प्रतिमाह तक ले जाया जा सकता है.

Ladli Behna Yojana 36th Installment LIVE Updates: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी जानकारी

Ladli Behna Yojana: क्या एक ही परिवार में एक से अधिक महिला भी इस योजना की पात्र हो सकती हैं?

हां, परिवार का अर्थ है पति, पत्नी और उन पर आश्रित बच्चे. ऐसे में एक घर से दो या अधिक महिलाएं भी लाडली बहना योजना की पात्र हो सकती हैं. 

Ladli Behna Yojana 36th Installment LIVE: किन महिलाओं को मिलता है मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ?

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पात्र बनने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय हैं. जैसे- 

  • महिला को मध्य प्रदेश की निवासी होना जरूरी है.
  • महिला विवाहित होनी चाहिए.
  • विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी योजना के लिए पात्र हैं.
  • महिला की जन्मतिथि 1 जनवरी 1961 के बाद और 1 जनवरी 2000 से पहले की होनी चाहिए.
  • जो महिलाएं योजना की अपात्रता वाली श्रेणी में आती हैं, उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा.
  • इसके अलावा योजना के अंतर्गत ऐसी महिलाएं अपात्र होंगी, जिनके परिवार की सम्मिलित रूप से वार्षिक आय रुपये 2.5 लाख से अधिक हो.

Ladli Behna Yojana: अगर लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें?

अगर लाडली बहना योजना लाभार्थी लिस्ट से आपका नाम कट गया है, तो सबसे पहले E-KYC करानी होगी. इसके लिए- 

  • समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाएं.
  • यहां e-KYC के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अपनी समग्र ID और कैप्चा दर्ज करें.
  • समग्र ID से जुड़ा मोबाइल नंबर आपकी स्क्रीन पर होगा, इसी नंबर पर आए OTP को दर्ज कर वेरिफिकेशन कर लें.
  • इसके बाद आधार कार्ड की मदद से E-KYC प्रोसेस को पूरा कर लें.

Ladli Behna Yojana eKYC: कैसे चेक करें आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं?

जिन महिलाओं ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी (eKYC) पूरी नहीं कराई है, उनकी 1500 रुपये की किस्त अटक सकती है. योजना की 36वीं किस्त जारी होने से पहले लाभार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपना नाम सूची में जरूर जांच लें. इसके लिए- 

  • लाडली बहना योजना पोर्टल (https://cmladlibahna.mp.gov.in/?utm_source=chatgpt.com) पर जाएं. 
  • यहां आपको 'अंतिम सूची' और 'अनंतिम सूची' के विकल्प दिखाई देंगे. आपको 'अंतिम सूची' पर क्लिक करना है.
  • इसके बाद अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरें. 
  • आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा. ओटीपी दर्ज करते ही लिस्ट खुल जाएगी, जहां आप अपना नाम आसानी से देख सकते हैं.

Ladli Behna Yojana 36th Installment: कितने बजे आएंगे लाडली बहनों के खातों में 1500 रुपये?

मुख्यमंत्री मोहन यादव दोपहर 1 बजे के बाद प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर कर सकते हैं. हालांकि, जिन महिलाओं ने अभी तक eKYC नहीं कराई है, उनकी लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त अटक सकती है.

Ladli Behna Yojana Updates: आज जारी होगी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त

मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना लाखों महिलाओं के लिए आर्थिक सुरक्षा का मजबूत सहारा बन चुकी है. इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. आज 13 मई को योजना की 36वीं किस्त जारी होगी. इसकी जानकारी बीजेपी, मध्य प्रदेश के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट शेयर कर दी गई थी.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com