IRCTC Tour Package: अगर आप इस बार होली पर कहीं बाहर घूमने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. IRCTC राजस्थान घूमने के लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज में आप होली के मौके पर राजस्थान के सुंदर और ऐतिहासिक शहरों की सैर कर सकते हैं. यह यात्रा बंगलूरू से शुरू होगी और पैकेज में आपको एक साथ कई शानदार चीजें मिल जाएंगी. आइए जानते हैं इस खास पैकेज की कीमत कितनी है और आपको किन-किन जगहों पर ले जाया जाएगा-
Indian Railway: ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम बदले, 1 मार्च से IRCTC की जगह इस ऐप करें बुकिंग
कब शुरू होगा टूर?
यह टूर 3 मार्च 2026 से शुरू होगा. पूरी यात्रा 7 दिन और 6 रात की है. बंगलूरू से फ्लाइट के जरिए जयपुर ले जाया जाएगा. यात्रा खत्म होने के बाद वापसी भी बंगलूरू तक होगी. रहने के लिए होटल की व्यवस्था पहले से की गई है, इसलिए आपको अलग से बुकिंग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
किन-किन जगहों पर ले जाया जाएगा?इस पैकेज में राजस्थान के कई मशहूर शहर शामिल हैं.
सबसे पहले जयपुर घूमाया जाएगा, जिसे पिंक सिटी कहा जाता है. इसके बाद अजमेर और पुष्कर की यात्रा होगी. ये दोनों जगहें धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से बहुत खास हैं.
फिर जोधपुर ले जाया जाएगा, जिसे ब्लू सिटी कहा जाता है. इसके अलावा जैसलमेर का प्रसिद्ध किला और बीकानेर के ऐतिहासिक किले और महल भी दिखाए जाएंगे. इस दौरान आपको राजस्थान की कला, संस्कृति और स्वादिष्ट खान-पान का अनुभव भी मिलेगा.
पैकेज की कीमतइस टूर की कीमत अलग-अलग तरह से तय की गई है-
- सिंगल रूम के लिए 53,900 रुपये प्रति व्यक्ति
- दो लोगों के साथ रूम शेयर करने पर 40,500 रुपये प्रति व्यक्ति
- तीन लोगों के साथ रूम शेयर करने पर 38,500 रुपये प्रति व्यक्ति
बच्चों के लिए भी अलग शुल्क रखा गया है. 5 से 11 साल के बच्चे के लिए बेड के साथ 34,500 रुपये और बिना बेड के 30,950 रुपये देने होंगे. 2 से 4 साल के छोटे बच्चों के लिए भी अलग दर तय की गई है.
यानी इस पैकेज में फ्लाइट, होटल और घूमने की पूरी योजना शामिल है. आपको खुद से ज्यादा प्लानिंग करने की जरूरत नहीं है. बस बुकिंग करें और यात्रा का आनंद लें. ऐसे में अगर आप होली के रंगों के साथ राजस्थान की शाही खूबसूरती देखना चाहते हैं, तो यह टूर आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं