विज्ञापन

IPL 2026 Ticket Booking: आईपीएल 2026 की टिकट बुकिंग कैसे करें? यहां जानें पूरा प्रोसेस

IPL 2026 Tickets Booking: आप भी IPL 2026 के लिए टिकट बुक करने का प्लान बना रहे हैं और यह जानना चाहते हैं कि IPL का Ticket कैसे बुक करें? ऑनलाइन बुकिंग कब शुरू होगी और Official Website कौन सी हैं, तो यहां आपको पूरी जानकारी मिलेगी.

IPL 2026 Ticket Booking: आईपीएल 2026 की टिकट बुकिंग कैसे करें? यहां जानें पूरा प्रोसेस
आईपीएल 2026 की टिकट बुकिंग कैसे करें?
file photo

IPL 2026 Tickets Booking: टाटा आईपीएल (TATA IPL) दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है. आईपीएल 2026 का 19वां सीजन 26 मार्च से 31 मई 2026 तक खेला जाएगा. हालांकि, BCCI ने अभी तक IPL 2026 का आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया है. अगर आप भी IPL 2026 के लिए टिकट बुक करने का प्लान बना रहे हैं और यह जानना चाहते हैं कि IPL का Ticket कैसे बुक करें? ऑनलाइन बुकिंग कब शुरू होगी और Official Website कौन सी हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. हर साल लाखों फैंस IPL Tickets बुक करने की कोशिश करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही टिकट बुकिंग कर पाते हैं, क्योंकि IPL मैचों की टिकट हासिल करना आसान नहीं होता.

आईपीएल 2026 का टिकट कैसे बुक करें?

IPL के हर सीजन भारत और विदेशों से करोड़ों लोग मैच देखने आते हैं, इसलिए टिकट ऑनलाइन उपलब्ध होते ही कुछ घंटों में खत्म हो जाते हैं, जो लोग आखिरी समय तक इंतजार करते हैं, उन्हें अक्सर टिकट नहीं मिलते और मैच ‘Sold Out' हो जाता है. टिकट खरीदने के लिए पहले से तैयारी, तेजी और सही जगह से टिकट खरीदना जरूरी है.

IPL 2026 टिकट बुकिंग

IPL 2026 की टिकटें मार्च 2026 में बिक्री पर आने की उम्मीद है यानी टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ हफ्ते पहले. IPL 2026 की टिकट ऑफिशियल वेबसाइट या आधिकारिक टिकट पार्टनर्स से ही खरीदने चाहिए. गैर-आधिकारिक स्रोतों से टिकट लेने पर स्टेडियम के गेट पर एंट्री मिलना मुश्किल हो सकता है, टिकट अमान्य होने की भी संभावना रहती है. टिकटें ऑनलाइन वेबसाइट या ऐप से और ऑफलाइन चुनिंदा अधिकृत काउंटर से भी मिल सकती हैं.

पहले दिन ही बुकिंग करना सबसे अच्छा

लोकप्रिय मैचों की टिकटें कुछ घंटों में ही खत्म हो जाती हैं. थोड़ी देर करने पर आपको पूरी तरह मैच मिस करना पड़ सकता है. क्योंकि कुछ ही देर में टीमों के मैच जल्दी “Sold Out” हो जाते हैं.

ऑनलाइन आईपीएल का टिकट 2026

आईपीएल के आधिकारिक टिकट बुकिंग पार्टनर BookMyShow और District by Zomato हैं. BookMyShow पर आपको मुंबई इंडियंस (MI), राजस्थान रॉयल्स (RR), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के घरेलू मैचों के टिकट मिलेंगे. वहीं, District by Zomato पर आप चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), गुजरात टाइटन्स (GT), दिल्ली कैपिटल्स (DC), किंग्स XI पंजाब (KXIP) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के घरेलू मैचों के टिकट बुक कर पाएंगे. इसके अलावा सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के मैचों के टिकट RCB की आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध होंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com