विज्ञापन

खान सर की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन, DIU को सौंपी गई जिम्मेदारी - सूत्र

खान सर को बिहार ही नहीं बल्कि पूरा देश जानता है. स्टूडेंट के साथ-साथ उनके आम लोग भी उनके पढ़ाने के तरीके के मुरीद हैं, मगर फायरिंग केस में उनका नाम आना सभी के लिए आश्चर्य का विषय बना हुआ है.

खान सर की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन, DIU को सौंपी गई जिम्मेदारी - सूत्र
खान सर को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन हो चुका है.
  • खान सर का असली नाम फैसल खान है और उनके खिलाफ कोचिंग विवाद मामले में FIR दर्ज की गई है
  • खान सर ने अपने बॉडीगार्ड प्रदीप और तालेश्वर को फायरिंग का आदेश दिया था, ऐसा दोनों बॉडीगार्ड ने बताया
  • खान सर ने पुलिस और सीएम सम्राट चौधरी की तारीफ की, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह उनके बचाव के लिए था

खान सर की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है. सूत्रों का कहना है कि खान सर की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी DIU को सौंपी गई है. खान सर का असली नाम फैसल खान है. उन पर कोचिंग विवाद मामले में FIR दर्ज की गई है.

खान सर के खिलाफ मामला क्या है?

कुछ दिन पहले खान सर की कोचिंग जीएस ग्लोबल स्टडीज के बाहर बवाल हुआ था. खान सर ने दावा किया था कि उनके कोचिंग के गार्ड के साथ मारपीट की गई है. उन्होंने शुरू में गोली चलने का भी दावा किया था, लेकिन बाद में वो इससे मुकर गए थे. पुलिस जांच हुई तो इस मामले में खान सर का नाम आया. फिर एफआईआर दर्ज की गई और अब गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया गया है. खान सर के दोनों बॉडीगार्ड प्रदीप और तालेश्वर को गिरफ्तार किया जा चुका है. उन्होंने ही पूछताछ में पुलिस को ये बताया था कि फायरिंग उन्होंने खान सर के आदेश पर किया था. 

खान सर ने फायरिंग की झूठी अफवाह क्यों फैलाई?

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर खान सर ने मंगलवार की रात को फायरिंग की अफवाह क्यों फैलाई? खान सर ने यह क्यों कहा कि उनके सामने 8-10 राउंड फायरिंग हुई है? खान सर इस पूरे मामले को गंभीर बनाना चाहते थे? अगर खान सर यह नहीं कहते कि फायरिंग हुई है, तो शायद घटना की इतनी चर्चा नहीं होती. क्या चर्चा में बने रहने वाले खान सर ने यह बात इसीलिए कही? 

अपने गार्ड की तरफ से फायरिंग की बात क्यों छुपाई?

मंगलवार की रात जब पुलिसकर्मी और मीडिया के लोग खान सर की कोचिंग पर पहुंचे तो खान सर ने एक बार भी यह नहीं बताया कि उनके गार्ड ने भी हवाई फायरिंग की थी. आत्मरक्षा की दलील जो अब दी जा रही, वह बात पहले क्यों नहीं बताई? 

क्या कार्रवाई से बचने के लिए पुलिस की तारीफ की?

खान सर ने बुधवार को कहा कि वे सम्राट चौधरी की पुलिस को दस में से दस अंक देंगे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के हटने के बाद उन्हें उम्मीद नहीं थी, लेकिन सम्राट चौधरी की पुलिस ने बेहतरीन काम किया है. उन्होंने बार-बार सीएम सम्राट चौधरी और पुलिस की तारीफ की. अब यह सवाल उठ रहा है कि पुलिस की तारीफ के पीछे उनकी क्या मंशा थी? क्या उन्हें पता था कि उनके गार्ड के फायरिंग वाली बात सामने आएगी तो उन्हें परेशानी हो सकती है? ऐस में यह तारीफ उनके लिए कवच का काम करेगी? पुलिस का रवैया उनके लिए सॉफ्ट रहेगा?

फीस विवाद या झगड़े की वजह कुछ और?

मंगलवार की रात खान सर ने यह दावा किया था कि क्योंकि उनके इंस्टीट्यूट की फीस कम है, इसलिए उनके कोचिंग पर हमला किया गया है. लेकिन अब ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर ने अपनी फीस जारी कर दी है, तब यह साफ है कि ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर कई कोर्स की खान सर से भी कम लेता है. ऐसे में फीस कम करने पर कोई विवाद होगा, इसकी संभावना कम है. इसलिए विवाद की मूल वजह जानना भी अहम है.

खान सर अक्सर चर्चा के केंद्र में रहे हैं और ज्यादातर मौकों पर पब्लिक सेंटीमेंट उनके साथ रहता है, लेकिन गुरुवार की दोपहर के बाद से उनकी मुश्किलें बढ़ी हैं. ऐसे में खान सर कैसे इन सवालों का जवाब देते हैं, यह देखना होगा.

ये भी पढ़ें-

खान सर की गिरफ्तारी की मांग क्यों कर रहे हैं ज्ञान बिंदु के छात्र, NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट

खान सर कौन हैं, क्या वे गिरफ्तार हो गए या पुलिस हिरासत में हैं? यहां जानिए सभी जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khan Sir, Khan Sir Arrest, Khan Sir Arrested, Who Is Khan Sir, Khan Sir Coaching
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com