आगरा क्षेत्र में घर खरीदने या प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बना रहे लोगों के लिए यह अहम खबर है. आगरा डेवलपमेंट अथॉरिटी (एडीए) की अटलपुरम टाउनशिप में रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख अब तेजी से करीब आ रही है. एडीए की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, फेज-1, फेज-2 और फेज-3 के लिए अलॉटमेंट प्रोसेस जारी है, लेकिन रजिस्ट्रेशन बंद होने में अब केवल कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में जो लोग इस प्रोजेक्ट में प्लॉट या घर लेने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए जल्द फैसला करना जरूरी हो सकता है. एडीए का कहना है कि टाउनशिप को आधुनिक सुविधाओं और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ तैयार किया जा रहा है.
आधुनिक सुविधाओं पर रहेगा फोकस
आगरा विकास प्राधिकारण के मुताबिक, अटलपुरम टाउनशिप में लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई सुविधाएं डेवलप की जा रही हैं. यहां कन्वेंशन सेंटर, स्कूल से जुड़ी सुविधाएं, यूटिलिटी डक्ट, अंडरग्राउंड ड्रेनेज, पार्क, पुलिस चौकी और फायर स्टेशन जैसी व्यवस्थाओं की योजना है. इसके अलावा सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल उपलब्ध कराने का भी दावा किया गया है.
फेज-1, 2 और 3 के लिए आवेदन जारी
अटलपुरम टाउनशिप के सेक्टर-1 से 8 तक अलग-अलग फेज में विकास कार्य किए जा रहे हैं. फिलहाल फेज-1, फेज-2 और फेज-3 के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं. एडीए ने लोगों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है, ताकि आखिरी समय की जल्दबाजी से बचा जा सके.
घर खरीदने वालों के लिए क्यों खास है यह प्रोजेक्ट
रियल एस्टेट सेक्टर में लंबे समय के निवेश की सोच रखने वाले लोगों के लिए ऐसी योजनाएं अक्सर आकर्षण का केंद्र रहती हैं. अटलपुरम टाउनशिप को भी इसी तरह की एक बड़ी हाउसिंग पहल के तौर पर पेश किया जा रहा है, जहां आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर रहने का माहौल देने का दावा किया गया है.
???? अटलपुरम टाउनशिप
— Agra Development Authority (@adaagraofficial) June 4, 2026
फेज़-1, 2 एवं 3 | सेक्टर-1 से 8 तक
⏳ पंजीकरण समाप्त होने में केवल 12 दिन शेष!
अपने सपनों का आशियाना अब बनाइए एक ऐसी टाउनशिप में, जहाँ आधुनिक सुविधाओं के साथ मिले सुरक्षित, व्यवस्थित और शांत वातावरण। pic.twitter.com/nKApStvlOe
आवेदन से पहले ये बातें जरूर जान लें
अगर आप इस स्कीम में आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो पहले प्लॉट का साइज, पेमेंट की शर्तें, अलॉटमेंट प्रोसेस और अन्य जरूरी डिटेल्स अच्छी तरह समझ लें. आवेदन करने से पहले एडीए की ऑफिशियल जानकारी और ब्रोशर भी जरूर देख लें, ताकि आगे किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
यह भी पढ़ें - अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो कर लें 'पहचान ऐप' डाउनलोड, अब पुलिस QR कोड से करेगी यात्रियों की पहचान
यह भी पढ़ें - कांवड़ यात्रा के लिए एक जुलाई से रजिस्ट्रेशन, भंडारा-वॉलंटियर की देनी होगी जानकारी, दिल्ली सीएम ने की समीक्षा बैठक
यह भी पढ़ें - अब नहीं देना पड़ेगा घर का किराया, प्रधानमंत्री आवास योजना से पाइए अपना मकान, इस तरह करें आवेदन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं