Ticket Booking Rules: भारतीय रेलवे (India Railways) ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए समय-समय पर बदलाव करता रहता है. बीते महीने रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते यूटीएस (Unreserved Ticketing System) ऑन मोबाइल एप (UTS Mobile App) में अहम बदलाव किया. इसके तहत अब आप स्टेशन के प्लेटफॉर्म से 20 किलोमीटर से अधिक दूरी होने पर जनरल टिकट (General Ticket Booking) या प्लेटफॉर्म टिकट (Platform Ticket online) बुक कर सकते हैं.
इससे पहले यूटीएस ऑन मोबाइल एप के जरिये जनरल टिकट (UTS General Ticket Booking) बुक करने की अधिकतम दूरी सीमा 20 किलोमीटर थी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
टिकट विंडों पर घंटों लंबी-लंबी कतारों में लगने से छुटकारा
इस बदलाव के बाद इससे जनरल डिब्बों में यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट विंडों पर घंटों तक लंबी-लंबी कतारों में नहीं खड़ा होना पड़ेगा. अब आप घर बैठे अपने मोबाइल से जनरल टिकट बुक (General Train Ticket Booking Online) कर सकते हैं.बता दें कि UTS ऐप का उपयोग कर आप पेपरलेस जनरल टिकट/प्लेटफॉर्म टिकट/सीजन टिकट आसानी से प्राप्त कर सकते हैं.
यहां हम आपको UTS ऐप के जरिए प्लेटफॉर्म टिकट और अनरिजर्व ट्रैवल टिकट बुक (Unreserved Ticket Booking) करने के प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं....
UTS ऐप के जरिए अनरिजर्व और प्लेटफॉर्म टिकट कैसे बुक करें?
- UTS ऐप डाउनलोड करें: सबसे पहले, अपने स्मार्टफोन में UTS ऐप डाउनलोड करके इंस्टॉल करें. यह ऐप Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध है
- अकाउंट बनाएं: ऐप खोलने के बाद, अपना मोबाइल नंबर और नाम सहित अन्य जरूरी जानकारी भरने के बाद अकाउंट बनाएं.
- लॉगिन करें: मोबाइल नंबर और पासवर्ड या OTP का इस्तेमाल करके लॉगिन करें.
- प्लेटफॉर्म टिकट चुनें: अगर आप प्लेटफॉर्म टिकट बुक करना चाहते हैं तो ऐप पर दिख रहे "प्लेटफॉर्म टिकट" ऑप्शन को चुनें.
- पेपरलेस टिकट चुनें: अगर UTS ऐप के जरिए अनरिजर्व ट्रैवल टिकट बुक करना है तो "पेपरलेस टिकट" का ऑप्शन चुनें.
- ट्रैवल डिटेल्स भरें: यात्रा करने वाले स्टेशन का नाम (डिपार्चर और डेस्टिनेशन) के साथ-साथ यात्रियों की संख्या दर्ज करें.
- टिकट बुक करें: "बुक टिकट" बटन पर टैप करें.
- पेमेंट करें: वॉलेट या अन्य पेमेंट ऑप्शन का उपयोग करके पेमेंट करें.
- टिकट प्राप्त करें: पेमेंट होने के बाद, आपकी टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगी.
- आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं या SMS के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं