विज्ञापन

IRCTC New Website: अब मिनटों में होगी टिकट बुकिंग, ना कैप्चा का चक्कर, ना स्लो इंटरफेस का झंझट

IRCTC नई वेबसाइट के जरिए यात्रियों को बड़ी राहत दे रहा है. अब बिना कैप्चा कोड और सुपरफास्ट इंटरफेस के साथ ट्रेन टिकट और तत्काल टिकट मिनटों में बुक होंगे.

IRCTC New Website: अब मिनटों में होगी टिकट बुकिंग, ना कैप्चा का चक्कर, ना स्लो इंटरफेस का झंझट
IRCTC की नई वेबसाइट से यात्रियों को बुकिंग से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी.
NDTV

त्योहारों या छुट्टियों के समय घर जाने के लिए IRCTC की वेबसाइट पर तत्काल टिकट बुक करना बड़ा टास्क होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ऐन टाइम पर वेबसाइट स्लो हो जाती है या कैप्चा कोड गलत हो जाता है. कई बार तो कैप्चा भरते-भरते ही सीटें फुल हो जाती हैं. पर अब इस समस्या से राहत मिलने वाली है. दरअसल रेलवे अपने यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए IRCTC की नई वेबसाइट 15 जुलाई को लॉन्च कर रहा है. इससे टिकट बुकिंग का प्रोसेस ना सिर्फ आसान होगा, बल्कि ये पहले के मुकाबले कई गुना फास्ट भी हो जाएगा. सारी बात का एक सार कि इस नई वेबसाइट में रेलवे ने उन सभी कमियों को दूर करेगा, जिससे यूजर्स सालों से परेशान थे. तो आइए जानते हैं कि इस बार आपको क्या नया मिलने वाला है.

क्यों खास होंगे ये नए फीचर्स?

  • नो कैप्चा का चक्कर 

अब आपको टेढ़े-मेढ़े शब्दों वाले कैप्चा कोड को डिकोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. नई वेबसाइट में एडवांस्ड सिक्योरिटी फीचर्स जोड़े जाएंगे, जिससे नॉर्मल बुकिंग के टाइम कैप्चा का झंझट खत्म हो जाएगा.

  • सुपरफास्ट यूजर इंटरफेस

वेबसाइट का इंटरफेस बहुत क्लीन और लाइटवेट होगा. ये कम इंटरनेट स्पीड पर भी तेजी से लोड होगी, जिससे बफरिंग या पेज हैंग होने की समस्या नहीं रहेगी,

  • एक क्लिक में पेमेंट

पेमेंट गेटवे को पहले से ज्यादा स्मूथ बनाया है. IRCTC-iPay और UPI पेमेंट ऑप्शंस को फ्रंट पर रखा है, जिससे पेमेंट फेल होने के चांस लगभग जीरो हो जाएंगे.

  • आसान ट्रेन सर्च और सीट अवेलेबिलिटी

अब आपको बार-बार पेज रिफ्रेश नहीं करना पड़ेगा. एक ही स्क्रीन पर आपको ट्रेन लिस्ट, सीट अवेलेबिलिटी और किराया साफ-साफ दिख जाएगा.

तत्काल टिकट बुक करने वालों की खुली लॉटरी

सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को होने वाला है जो सुबह 10 और 11 बजे तत्काल टिकट के लिए स्क्रीन के सामने अपनी उंगलियां थामे बैठते थे. स्लो इंटरफेस की वजह से जो टिकट पहले वेटिंग में चले जाते थी, अब नई वेबसाइट के शानदार सर्वर की वजह से वो मिनटों में कंफर्म बुक हो सकेंगी.

बड़ा डिजिटल बदलाव

डिजिटल इंडिया के समय IRCTC का ये कदम वाकई काबिले तारीफ है. रेलवे का टारगेट है कि प्रति मिनट होने वाली टिकट बुकिंग को लाखों के नंबर तक पहुंचाया जाए, जिससे पीक ऑवर्स में भी सर्वर क्रैश ना हो. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Train Ticket Booking Online, Train Ticket Booking Online Kaise Kare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com