विज्ञापन

दिल्ली से गया, पटना-दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े, दिवाली-छठ पूजा के लिए मिलेगा कन्फर्म टिकट, रेलवे का तोहफा

दिवाली और छठ पूजा के मौके पर दिल्ली से बिहार जाने और वापस लौटने वाले लाखों रेल यात्रियों के लिए रेलवे ने दिल्ली-गया-दिल्ली, नई दिल्ली-पटना-दिल्ली और नई दिल्ली-दानापुर-दिल्ली के बीच चलने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की सेवा अवधि और फेरों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है.

दिल्ली से गया, पटना-दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े, दिवाली-छठ पूजा के लिए मिलेगा कन्फर्म टिकट, रेलवे का तोहफा
छठ और दिवाली पर दिल्ली-बिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात.
NDTV

दिवाली और छठ पूजा के दौरान दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों से बिहार जाने वाली नियमित ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट काफी बढ़ गई है.ऐसे में यात्रियों की इस समस्या को दूर करने और सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने के लिए उत्तर रेलवे ने तीन प्रमुख फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की सेवा अवधि में विस्तार का ऐलान किया है. रेलवे के इस फैसले से न केवल बिहार जाने वाले श्रद्धालुओं को कंफर्म सीट का विकल्प मिलेगा, बल्कि नियमित ट्रेनों पर से यात्रियों के भारी दबाव को कम करने में भी मदद मिलेगी.

दिल्ली-गया फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

गया और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए रेलवे ने दिल्ली जंक्शन और गया के बीच फेस्टिवल स्पेशल की अवधि में विस्तार किया है, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है.

  • दिल्ली से प्रस्थान: ट्रेन संख्या 04064 दिल्ली जंक्शन से 26 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित होगी.
  • गया से प्रस्थान: ट्रेन संख्या 04063 गया जंक्शन से 27 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक अपनी सेवाएं देगी.
  • कुल फेरे : इस ट्रेन के दोनों दिशाओं में कुल 31 ट्रिप्स बढ़ाए गए हैं.

नई दिल्ली-पटना डेली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

राजधानी पटना जाने वाले यात्रियों के लिए सबसे राहत भरी खबर यह है कि नई दिल्ली-पटना फेस्टिवल स्पेशल को दैनिक रूप से चलाने की अवधि बढ़ा दी गई है, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है.

  •  नई दिल्ली से प्रस्थान: ट्रेन संख्या 04088 नई दिल्ली से 26 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक रोजाना चलेगी.
  •  पटना से प्रस्थान: ट्रेन संख्या 04087 पटना जंक्शन से 27 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक हर दिन संचालित होगी.
  •  कुल फेरे: दोनों दिशाओं में कुल 36 अतिरिक्त ट्रिप्स जोड़ी गई हैं.

नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल ट्रेन

दानापुर और पटना के आसपास के क्षेत्रों के लिए चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन की फ्रीक्वेंसी अब हफ्ते में एक दिन के बजाय दो दिन कर दी गई है, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है.

  •  सप्ताह में दो दिन संचालन: 7 अक्टूबर 2026 से नई दिल्ली से यह ट्रेन अब शुक्रवार के साथ-साथ बुधवार को भी रवाना होगी.
  •  दानापुर से वापसी: दानापुर से यह ट्रेन अब शनिवार के साथ साथ गुरुवार को भी चलेगी.
  •  अतिरिक्त ट्रिप्स: नई दिल्ली-दानापुर और दानापुर-नई दिल्ली दोनों दिशाओं में 99 अतिरिक्त फेरे जोड़े गए हैं.

यह भी पढ़ें: पाटलिपुत्र लोकमान्य तिलक सुपर फास्ट का बदला टाइमटेबल, अब गहमर स्टेशन पर भी रुकेगी यह ट्रेन

NTES ऐप और 139 हेल्पलाइन से लें ताजा अपडेट

रेलवे प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान किसी भी असुविधा से बचने के लिए वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) मोबाइल ऐप या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके ट्रेन की सटीक समय सारणी और रनिंग स्टेटस अवश्य चेक कर लें.

यह भी पढ़ें- साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस अब सीधे कटरा तक जाएगी, गांधी नगर, जोधपुर-बीकानेर से पठानकोट तक 5 राज्यों के वैष्णो देवी यात्रियों को तोहफा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Northern Railway, Festival Special Trains For Bihar And UP, Special Train, Chhath Puja Special Train, Special Train Schedule
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com