विज्ञापन

अगर आप तय स्टेशन से ट्रेन नहीं पकड़ पाए तो कंफर्म टिकट दूसरे को हो सकता अलॉट, क्या है रेलवे का नियम

आपका कंफर्म टिकट कभी-कभी TTE दूसरे यात्री को अलॉट कर देता है. अगर आप तय बोर्डिंग स्टेशन पर नहीं चढ़ते हैं

अगर आप तय स्टेशन से ट्रेन नहीं पकड़ पाए तो कंफर्म टिकट दूसरे को हो सकता अलॉट, क्या है रेलवे का नियम
बोर्डिंग स्टेशन से नहीं पकड़ा ट्रेन तो क्या होगा
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

कई बार ऐसा होता है कि आपके पास कंफर्म टिकट होता है. लेकिन किसी कारण से आप तय बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन में नहीं चढ़ कर उसके आगे के स्टेशन से चढ़ने का प्लान करते हैं. या फिर देर होने की वजह से बोर्डिंग स्टेशन पहुंचने के बजाए दूसरे स्टेशन से ट्रेन पकड़ते हैं. ऐसे में आपका कंफर्म टिकट कभी-कभी TTE दूसरे यात्री को अलॉट कर देता है. अगर आप तय बोर्डिंग स्टेशन पर नहीं चढ़ते हैं. TTE जब टिकट चेक करने आता है तो यात्री के नहीं मौजूद होने पर नियम के तहत RAC या वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को अलॉट कर देता है.

वहीं जब आप दूसरे स्टेशन से ट्रेन पकड़ते हैं तो आप पाते हैं कि आपकी सीट दूसरे यात्री को अलॉट कर दिया गया है. ऐसे में आपके पास कंफर्म टिकट होने के बाद भी कई बार परेशानी होती है. हालांकि इस नियम की जानकारी यात्रियों को नहीं होती है. ऐसे में वह सोचते हैं कि कंफर्म सीट है फिर भी सीट दूसरे को कैसे अलॉट हो सकता है.

कंफर्म टिकट अलॉट करने का क्या है रेलवे का नियम

कंफर्म टिकट अलॉट करने को लेकर सवाल आता है कि आखिर कितने स्टेशनों तक ट्रेन में नहीं चढ़ने पर सीट किसी और को दी जा सकती है? और अगर आप किसी दूसरे स्टेशन से ट्रेन पकड़ना चाहते हैं तो क्या करना चाहिए? 

दरअसल, अगर आपने रेलवे को अपनी ओर से जानकारी नहीं देते हैं और आगे के स्टेशन पर भी आप ट्रेन में नहीं पहुंचते हैं तो TTE आपकी कंफर्म सीट को खाली मान सकता है और इसके बाद जरूरत के मुताबिक उस सीट को किसी RAC, वेटिंग लिस्ट या अन्य पात्र यात्री को दिया जा सकता है.

कितने स्टॉपेज के बाद जा सकती है आपकी सीट?

रेलवे के नियमों के मुताबिक, अगर यात्री अपने निर्धारित बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन में नहीं चढ़ता और अगले दो स्टेशनों तक भी ट्रेन में नहीं पहुंचता है तो TTE उस सीट को दूसरे पात्र यात्री को अलॉट कर सकता है. लेकिन गाड़ी खुलते ही नहीं पहुंचने और अगले दो स्टेशनों के अंदर किसी को सीट अलॉट करने का अधिकार नहीं है. ऐसा इसलिए भी कि अगर किसी की ट्रेन छूट भी गई होगी तो वह अगले दो स्टेशनों तक ही ट्रेन में पहुंच सकता है.

वहीं रेलवे ने सीट अलॉट करने का नियम इसलिए भी बनाया है कि कई बार लोग अपनी कंफर्म टिकट को यात्रा का प्लान बनने के बाद भी कैंसिल नहीं करते हैं. ऐसे में ट्रेन में सीट खाली होती है और जरूरतमंद लोगों को नहीं मिल पाएगी.

अगर आपकी यात्रा का प्लान आखिरी वक्त में बदल भी रहा है तो आप जिस स्टेशन पर गाड़ी पकड़ना चाहते हैं, अपनी टिकट की बोर्डिंग बदल सकते हैं. ऐसे में आपकी सीट दूसरे को अलॉट नहीं होगी.

यह भी पढ़ेंः 7 नई अमृत भारत ट्रेनों को रेलवे बोर्ड की मंजूरी, दिल्‍ली, प्रयागराज, आगरा, गया, धनबाद, जबलपुर, कोटा, मुंबई तक फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Railway Rule, Indian Railway, TTE Rules India, Indian Railway Rule, Running Train Boarding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com