आपको भी अपने बच्चों के आधार कार्ड में किसी भी तरहा का अपडेट कराना है तो उसे फौरन करा लें. बच्चों का आधार 5 साल और 15 साल की उम्र में अपडेट करवाना होता है. इसमें बायोमेट्रिक अपडेट और फोटो अपडेट करया जाता है. ऐसे में अगर आपके बच्चे की उम्र 5 साल या 15 साल हो गई है तो आधार में अपडेट करा लें वरना इसके लिए आपको चार्ज देना पड़ सकता है. UIDAI ने बच्चों के आधार को मुफ्त में अपडेट कराने के लिए 30 सितंबर तक वक्त दिया है. यानी आप नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर बच्चों के आधार में बायोमेट्रिक बिना किसी चार्ज का अपडेट करवा सकते हैं.
बच्चों के आधार का इस्तेमाल स्कूल एडमिशन, एग्जाम, स्कॉलरशिप या किसी भी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया जाता है. ऐसे में समय से आधार में बायोमेट्रिक अपडेट कराना जरूरी होता है, क्योंकि अपडेड आधार नहीं होने पर पहचान की जांच में परेशानी हो सकती है. फिंगर प्रिंट मैच नहीं कर सकता है. ऐसे में इसे अपडेट कराना जरूरी होता है.
बच्चे के जन्म के समय बने आधार में कब होता अपडेट
बच्चे के जन्म के समय उसका आधार कार्ड बनवाया है तो आपको बच्चे की उम्र 5 साल पूरा होने पर आधार में अपडेट करवाना होता है. वहीं 5 साल के बाद जब बच्चा 15 साल का होगा तो एक बार फिर आधार में बायोमेट्रिक, फिंगरप्रिंट, फोटो को अपडेट करना जरूरी होता है.
30 सितंबर तक बिना चार्ज करा सकते हैं अपडेट
देश भर में आधार सेवा केंद्र पर बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट मुफ्त में किया जा रहा है. हालांकि इसके लिए 30 सितंबर की डेडलाइन दी गई है. 30 सितंबर के बाद इसके लिए चार्ज लिया जा सकता है. हालांकि UIDAI इस पर आगे फैसला ले सकता है कि अपडेट के लिए चार्ज लगेगा या नहीं. लेकिन अगर फ्री सर्विस जारी नहीं रहा तो आपको शुल्क चुकाना हो सकता है. साधारण रूप से आम लोग बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपये का शुल्क देना होता है.
यह भी पढ़ेंः
होटल में ठहरने का नियम बदला, अब नहीं देनी होगी Aadhaar की कॉपी, जानें कैसे होगा वेरिफिकेशन
बेटे-बेटी की उम्र होने वाली है 18 तो बनवा लें 5 जरूरी दस्तावेज, कॉलेज और नौकरी के लिए अहम
Aadhaar Card में कितनी बार बदल सकते हैं फोटो? जानें क्या है इसका प्रोसेस और कितना लगता है खर्च
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं