विज्ञापन

Aadhaar Card में कितनी बार बदल सकते हैं फोटो? जानें क्या है इसका प्रोसेस और कितना लगता है खर्च

आधार कार्ड पर आप कितनी बार फोटो बदल सकते हैं. फोटो एक बार बदलने के बाद दोबारा चेंज किया जा सकता है.

Aadhaar Card में कितनी बार बदल सकते हैं फोटो? जानें क्या है इसका प्रोसेस और कितना लगता है खर्च
Aadhaar Card Photo Change Limit
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

आधार कार्ड मौजूदा समय में सबसे जरूरी पहचान पत्र और दस्तावेज में से एक है. आधार कार्ड (Aadhaar Card) का इस्तेमाल अब हर सरकारी सेवाओं से लेकर सभी बैंकिग सेवाओं में इस्तेमाल होता है. इतना ही नहीं आपको ट्रेन टिकट लेना हो या सिम कार्ड या फिर बच्चों का एडमिसन स्कूल में कराना हो, सभी जगह सबसे पहला दस्तावेज आधार कार्ड मांगा जाता है. वहीं कई लोगों की आधार पर लगी फोटो अच्छी नहीं होती है. आधार कार्ड बनाते वक्त वह इसका ध्यान नहीं देते, लेकिन बाद में जब कार्ड आता है तो पता चलता है कि आपकी फोटो अच्छी नहीं. ऐसे में सवाल है कि आप आधार का फोटो बदलवा सकते हैं और अगर आपने पहले फोटो बदलवाई है तो क्या आप दोबारा फोटो बदलवा सकते हैं.

आधार पर कितनी बार आप बदलाव सकते हैं फोटो

आधार कार्ड पर आप फोटो बदलने की कोई तय सीमा नहीं रखी गई है. यानी आप आधार कार्ड में एड्रेस की तरह फोटो भी जितनी बार चाहें बदलवा सकते हैं. हालांकि आपको फोटो बदलवाने के आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा. वहीं इसके साथ आपको इसके लिए शुल्क भी देना पड़ता है. यानी आप फ्री में अपने आधार की फोटो नहीं बदलवा सकते हैं.

कैसे बदलें आधार की फोटो और कितना लगता है शुल्क

UIDAI आपको आधार कार्ड में फोटो अपडेट करने की सुविधा देता है. लेकिन यह काम आप घर बैठे ऑनलाइन नहीं कर सकते हैं. इसके लिए आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना होगा. क्योंकि इसे बदलवाने के लिए कैमरे की जरूरत होती है और बायोमैट्रिक वैरिफिकेशन किया जाता है. आप आधार सेवा केंद्र पर जाकर आधार अपडेट फॉर्म भर दें. इसके बाद आपकी बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन की जाएगी. इसके बाद कैमरे से आपकी नई फोटो क्लिक की जाएगी. वही फोटो आपके आधार कार्ड पर दिखेगा. 

आधार पर फोटो बदलवाने के लिए आपको 125 रुपये का शुल्क देना पड़ सकता है. वहीं प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुछ ही दिनों आपकी नई फोटो के साथ आधार अपडेट कर दिया जाएगा. आप अपना नया आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः Aadhaar कार्ड में कितनी बार बदल सकते हैं नाम और पता? जानें अपडेट के लिए सेवा केंद्र जाना कब जरूरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aadhaar Card, Aadhaar Card Photo, Aadhaar Card Photo Change, Aadhaar Card Update, Aadhaar Card Photo Update Process
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com