एम्पलॉईज़ प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) की और से चलाए जाने वाले एम्पलॉई प्रॉविडेंट फंड (EPF) आपका रिटायरमेंट फंड का अहम सोर्स होता है. हर महीने आपकी सैलरी कटने वाला पीएफ इस अकाउंट में जमा होता है और हर साल सालाना तौर पर आपको इसपर सरकार की ओर से ब्याज मिलता है, जो आपके अकाउंट में आता है. ऐसे में आपका ईपीएफ डॉक्यूमेंट बिल्कुल अपडेट रहना जरूरी है क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता है तो आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. अच्छी बात है कि EPFO अपने सब्सक्राइबर्स को कई तरह की ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान करता है. इनमें से एक सुविधा EPFO अकाउंट में बैंक अकाउंट का ऑनलाइन अपडेशन है.
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अकाउंट होल्डर्स के पास एक्टिव यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) होना चाहिए. ऐसे में हम आपको यहां बैंक डिटेल अपडेट करने की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बता रहे हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ये भी पढ़ें : बच्चों के लिए भी खोल सकते हैं PPF अकाउंट, टैक्स पर मिलेगी छूट और बच्चे के भविष्य के लिए होगी लाखों की बचत
EPFO बैंक अकाउंट बदलने का प्रोसेस:स्टेप 1: EPFO के ऑफिशियल ऑनलाइन पोर्टल epfo.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: अपने UAN नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल में लॉग इन करें.
स्टेप 3: मेनू पर जाएं और 'मैनज' ऑप्शन पर क्लिक करें.
स्टेप 4: ड्रॉप-डाउन मेनू से, 'केवाईसी' ऑप्शन पर क्लिक करें.
स्टेप 5: अब, नए पेज पर 'बैंक' ऑप्शन चुनें.
स्टेप 6: EPFO बैंक अकाउंट नंबर, नाम और IFSC कोड भरने का ऑप्शन आपको यहां मिलेगा.
स्टेप 7: आवश्यक जानकारी भरें और सेव बटन पर क्लिक करें.
इसके बाद आपको नई बैंक डिटेल के अप्रूवल के लिए बैंक डिटेल का प्रूफ अपने एंप्लॉयर को देना होगा. एम्प्लॉयर के अप्रूवल के बाद आपकी बैंक डिटेल अपडेट हो जाएगी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको इसका एक मैसेज भी मिलेगा.
ये भी पढ़ें : PF अकाउंट में ई-नॉमिनेशन कराना है जरूरी, घर बैठे ऐसे बना सकते हैं नॉमिनी, देखें स्टेप-बाई-स्टेप प्रोसेस
ऑनलाइन पता कर सकते हैं UAN नंबरयहां हम आपको ये भी बता दें कि अगर आपको अपना UAN नंबर नहीं पता है तो EPFO के पोर्टल (https://www.epfindia.gov.in/) पर मोबाइल नंबर और जन्म तिथि जैसी जानकारी भरकर आप अपना UAN नंबर पता कर सकते हैं.
अंब्रेला के रूप में काम करता है UANUAN विभिन्न एम्प्लॉयर्स की ओर से एक व्यक्ति को आवंटित कई मेंबर आईडी के लिए एक अंब्रेला के रूप में काम करता है. UAN के जरिए एक मेंबर को आवंटित कई अलग-अलग आईडी को लिंक किया जाता है. ऐसे में अकाउंट होल्डर को अपनी सभी मेंबर आईडी की जानकारी एक ही जगह पर मिल जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं