अगर आप सैलरीड कैटेगरी में आते हैं तो आपकी सैलरी से पीएफ जरूर कटता होगा. आपके पीएफ का पैसा EPFO यानी (Employee Provident Fund Organization) की ओर से चलाई जाने वाली सरकारी सुरक्षा स्कीम प्रॉविडेंट फंड में जमा होता है. वहीं, आप खुद भी प्रॉविडेंट फंड में बचत के उद्देश्य से अकाउंट खुलवा सकते हैं. EPFO, EPF और पेंशन की एडमिनिस्टरिंग बॉडी है. प्रॉविडेंट फंड आपका रिटायरमेंट फंड होता है. आपकी सैलरी से कट रहे पैसे इस फंड में रिटायरमेंट फंड की तरह जमा होते हैं और एक निश्चित अवधि के बाद इन्हें आप एकुमुलेटिव ढंग से निकाल सकते हैं. ऐसे में इस अकाउंट की सिक्योरिटी काफी अहम हो जाती है. EPFO भी वक्त-वक्त पर अपने सदस्यों को अकाउंट की सुरक्षा को लेकर चेतावनी देता रहता है.
ऐसी ही चेतावनी संस्था ने हाल ही में फिर दी है. संस्था ने अपने सदस्यों को चेताया कि वो अपने अकाउंट किसी भी सोशल माध्यम से पैसे डिपॉजिट न करें. निकाय ने ये भी कहा कि फ्रॉड और फर्जीवाड़े से बचने के लिए वो ऐसे कॉल और मैसेज को भी इग्नोर करें. संस्था ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि EPFO कभी अपने सब्सक्राइबर्स से उनकी आधार, पैन, UAN, OTP, बैंक अकाउंट जैसी निजी जानकारियों की डिटेल नहीं मांगता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
#EPFO never asks its members to share their personal details like Aadhaar, PAN, UAN, Bank Account or OTP over phone or on social media.#SocialSecurity #ईपीएफ@byadavbjp @Rameswar_Teli @PMOIndia @PIB_India @PIBHindi @MIB_India @DDNewslive @airnewsalerts @mygovindia @PTI_News pic.twitter.com/kG6UQ5O3mb
— EPFO (@socialepfo) October 23, 2021
ये भी पढ़ें : PF अकाउंट में ई-नॉमिनेशन कराना है जरूरी, घर बैठे ऐसे बना सकते हैं नॉमिनी, देखें स्टेप-बाई-स्टेप प्रोसेस
क्या करें अगर ऐसी कोई शिकायत करनी हो तो...
अगर आपके सामने ऐसी कोई समस्या खड़ी हो जाती है, तो आप EPFO की इस साइट- https://epfigms.gov.in पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
- आप टोल फ्री नंबर- 1800-118-005 पर भी कॉल कर सकते हैं.
- सब्सक्राइबर्स UMANG ऐप पर जाकर भी शिकायत कर सकते हैं..
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं