- राशन वितरण में कम तौलने या तय मात्रा से कम राशन देने जैसी शिकायतें आमतौर पर सामने आती हैं
- शिकायत दर्ज कराने के लिए व्हाट्सएप, आईवीआरएस नंबर और मेरा राशन मोबाइल ऐप जैसे कई प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं.
- केंद्रीय लोक शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर लाइव जानकारी प्राप्त की जा सकती है.
Ration Grievance Redressal Portal: पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत देश के करोड़ों लाभार्थियों को मुफ्त या रियायती दरों पर राशन उपलब्ध कराया जाता है. कई बार डीलरों की ओर से कम तौलने, तय मात्रा से कम राशन देने या कोटे से जुड़ी दूसरी अनियमितताओं की शिकायतें सामने आती हैं. ऐसी किसी भी परेशानी को अनदेखा न करें, बल्कि तुरंत आधिकारिक मंचों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समाधान की प्रक्रिया शुरू हो सके.
दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से नागरिकों की सुविधा के लिए कई ऑफिशियल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराए गए हैं, जिनकी मदद से आप घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रमुख ऑफिशियल प्लेटफॉर्म
राशन संबंधी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या असुविधा होने पर नीचे बताए गए हेल्पलाइन नंबर, वॉट्सएप या आईवीआरएस के लिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
- अन्न सहायता हेल्पलाइन
- व्हाट्स ऐप नंबर: 9868200445
- आईवीआरएस नंबर: 14457
मेरा राशन ऐप
इस मोबाइल ऐप के जरिए आप राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी देखने के साथ-साथ सीधे अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं.
पोर्टल पर भी कर सकते हैं शिकायत
केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली पोर्टल का इस्तेमाल ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने और उसकी लाइव स्थिति देखने के लिए किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें- अब मात्र 3000 रुपये में मिलेगा सालभर का फास्टैग लोकल पास, जानें किसे मिलेगा फायदा और कैसे करें अप्लाई
परेशानी को अनदेखा न करें
राशन आपका कानूनी अधिकार है, ऐसे में कम मात्रा मिलने या अधिक दाम वसूले जाने पर तुरंत सवाल उठाएं. ऑनलाइन पोर्टल्स और हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित खाद्य और रसद विभाग की ओर से उचित प्रशासनिक कार्रवाई की जाती है.
यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ पर दिल्ली-पटना के बीच चलेगी वंदे भारत स्पेशल, कानपुर-प्रयागराज, बक्सर-आरा समेत इन शहरों में स्टॉपेज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं