विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत के साथ तीन योजनाएं हुई शुरू, जानें कार्ड बनवाने का तरीका और पात्रता की पूरी जानकारी

पश्चिम बंगाल में 16 अगस्त 2026 से आयुष्मान भारत योजना (ABPMJAY) आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई. राज्य में अब स्वास्थ्य साथी, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना और आयुष्मान भारत एक साथ चलेंगी, जिससे लगभग 1.5 करोड़ परिवारों को 5 लाख तक का कैशलेस इलाज मिलेगा. जानिए कार्ड रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया.

पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत के साथ तीन योजनाएं हुई शुरू, जानें कार्ड बनवाने का तरीका और पात्रता की पूरी जानकारी
पश्चिम बंगाल में लागू हुई आयुष्मान भारत, 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज; जानें कार्ड और बनवाने का तरीका और पात्रता की पूरी जानकारी
NDTV

West Bengal Free Healthcare 5 Lakh Cover: पश्चिम बंगाल में भी 16 अगस्त 2026 से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत  प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (ABPMJAY) को आधिकारिक तौर पर लागू कर दिया गया है. इस योजना के तहत 5 लाख रुपये के मुफ्त इलाज का प्रावधान है.

राज्य सरकार ने नागरिकों को बिना किसी रुकावट के बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए तीन स्वास्थ्य योजनाओं को एक साथ चलाने का ऐलान किया है. राज्य सरकार ने जिन तीन योजनाओं को शुरू करने का ऐलान किया है, उसकी जानकारी नीचे दी गई है.

  •  आयुष्मान भारत : यह मुख्य योजना है, जिसके तहत राज्य के लगभग 1.5 करोड़ पात्र परिवारों यानी करीब 6 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य कवर मिलेगा.
  •  मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना: यह राज्य सरकार की अपनी नई योजना है, जिसे उन नागरिकों के लिए डिजाइन किया गया है, जो आयुष्मान भारत की पात्रता शर्तों में नहीं आते हैं. इसके तहत लगभग 80 लाख लोग पहले ही रजिस्टर्ड हो चुके हैं.
  •  स्वास्थ्य साथी : पूर्व में चल रही यह योजना तुरंत बंद नहीं होगी. अगले 2 से 3 महीनों तक यह दोनों नई योजनाओं के साथ साथ चलती रहेगी, ताकि किसी का इलाज न रुके. समीक्षा के बाद लाभार्थियों को धीरे-धीरे नई योजनाओं में माइग्रेट किया जाएगा.

लाभार्थियों को मिलने वाले प्रमुख लाभ

  • कैशलेस कवर: आयुष्मान भारत और MMSBY दोनों के तहत प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज.
  • हॉस्पिटलाइजेशन खर्च: अस्पताल में भर्ती होने से 3 दिन पहले की जांच, दवाइयां और डिस्चार्ज के 15 दिन बाद तक का खर्च शामिल.
  • ऑल इंडिया पोर्टेबिलिटी : कार्डधारक सिर्फ बंगाल ही नहीं, बल्कि देशभर के 36,000 से ज्यादा अस्पतालों में मुफ्त इलाज करा सकेंगे.
  • 70+ बुजुर्गों को विशेष लाभ : परिवार के आकार पर कोई पाबंदी नहीं. 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को बिना आय सीमा के सीधा लाभ.
  • अस्पतालों का बड़ा नेटवर्क : बंगाल के 1,930 अस्पताल (1,303 निजी और 627 सरकारी) इस नेटवर्क से जुड़ चुके हैं.

ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन और निगरानी का है पूरा नेटवर्क

  • आधार पहचान अनिवार्य: इस योजना का लाभ उठाने और सत्यापन के लिए आधार पहचान होना जरूरी है. आयुष्मान भारत कार्ड पूरी तरह से मुफ्त बांटे जा रहे हैं.
  • अस्पताल में ऑन स्पॉट कार्ड सुविधा: यदि किसी पात्र व्यक्ति के पास पहले से आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, तो भी चिंता की बात नहीं है. आप इलाज के समय अस्पताल जाकर अपने आधार विवरण से तुरंत ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
  • निजी अस्पतालों पर निगरानी: अस्पतालों द्वारा अत्यधिक बिलिंग या लापरवाही को रोकने के लिए राज्य स्वास्थ्य विभाग की एक विशेष नोडल टीम हर 15 दिन में समीक्षा बैठक करेगी.

यह भी पढ़ें- आम लोगों के लिए खुला राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, बैबलिंग ब्रुक, फ्लोरल ब्लॉक के अलावा ये हैं मुख्य आकर्षण

ऐसे बनाएं अपना आयुष्मान कार्ड

यदि आप अपनी पात्रता की जांच करना चाहते हैं या अपना कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो केंद्र सरकार के आधिकारिक पोर्टल visit.pmjay.gov.in या Beneficiary App का उपयोग कर सकते हैं.

  1. आधिकारिक पोर्टल या ऐप पर जाएं और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP से लॉगिन करें.
  2. अपना राज्य (West Bengal) और योजना का नाम चुनें.
  3. अपने आधार पहचान या राशन कार्ड नंबर से अपनी पात्रता खोजें.
  4. पात्रता की पुष्टि होने के बाद अपने आधार कार्ड के माध्यम से eKYC प्रक्रिया पूरी करें और अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करें.

यह भी पढ़ें-  LPG सब्सिडी चाहिए, तो अभी करें यह एक काम! आज आखिरी तारीख से पहले समझ लें पूरा प्रोसेस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayushman Bharat, West Bengal, ABPMJAY, Health Insurance, West Bengal News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com