How to create a video from multiple live photos on iPhone: iPhone में मिलने वाला Live Photos फीचर आपकी यादों को और भी खास बना देता है. जब आप कोई फोटो लेते हैं, तो iPhone उसके पहले और बाद के कुछ सेकंड भी रिकॉर्ड कर लेता है. इससे फोटो में हल्की-सी मूवमेंट और आवाज भी जुड़ जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि iPhone में मौजूद कई Live Photos को मिलाकर आप एक पूरा वीडियो भी बना सकते हैं? यह फीचर खासतौर पर तब काम आता है जब आपके पास किसी ट्रिप, पार्टी, फैमिली फंक्शन या खास मौके की कई Live Photos हों और आप उन्हें एक ही वीडियो में बदलकर आसानी से शेयर करना चाहते हों. अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी अलग ऐप की जरूरत नहीं होती है, सब कुछ iPhone के Photos ऐप से ही हो जाता है. आइए जानते हैं कैसे-
iPhone में आवाज के साथ Screen Recording कैसे करें? जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
कई Live Photos से वीडियो बनाने का आसान तरीका
स्टेप 1- Photos ऐप खोलेंसबसे पहले अपने iPhone में Photos ऐप ओपन करें. नीचे की तरफ आपको 'Collections' या 'Albums' जैसा ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर टैप करें.
स्टेप 2- Live Photos सेक्शन में जाएंअब, नीचे स्क्रॉल करें और 'Media Types' सेक्शन में जाकर Live Photos पर टैप करें. यहां आपको आपके फोन में सेव सभी Live Photos दिख जाएंगी.
स्टेप 3- Live Photos चुनेंऊपर दाईं तरफ Select पर टैप करें. अब जिन Live Photos को आप वीडियो में बदलना चाहते हैं, उन पर टैप करें. हर फोटो के ऊपर एक छोटा-सा चेकमार्क दिखाई देगा.
स्टेप 4- मेनू खोलेंअब स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन डॉट्स (⋯) पर टैप करें. इससे एक छोटा मेनू खुलेगा.
स्टेप 5- Save as Video चुनेंमेनू में आपको Save as Video का ऑप्शन दिखेगा. इस पर टैप करते ही iPhone आपकी चुनी हुई सभी Live Photos को मिलाकर एक सिंगल वीडियो बना देगा.
वीडियो कहां मिलेगा?बनाया गया वीडियो आप Photos ऐप की Library में या फिर 'Media Types' के अंदर Videos सेक्शन में देख सकते हैं. वीडियो की तारीख वही होती है जब Live Photos ली गई थीं, इसलिए यह जरूरी नहीं कि वीडियो सबसे ऊपर दिखे.
इन बातों का भी रखें ध्यानवीडियो में Live Photos का ऑर्डर उसी क्रम में होगा, जिस क्रम में वे ली गई थीं.
हर Live Photo की मूवमेंट मिलकर एक लगातार वीडियो बनाती है.
इस वीडियो को आप आसानी से एडिट, शेयर या एक्सपोर्ट कर सकते हैं.
इस तरह iPhone के फीचर से आप अपनी कई छोटी-छोटी यादों को एक खूबसूरत वीडियो में बदल सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं