विज्ञापन

iPhone 17e Photos: 7 तस्वीरों में देखिए कैसा है नया iPhone17e, साथ ही जानिए फीचर्स और कीमत भी

iPhone 17e में MagSafe सपोर्ट दिया गया है, जिससे वायरलेस चार्जिंग तेज और आसान हो जाती है. यह फोन ब्लैक, व्हाइट और सॉफ्ट पिंक कलर्स में आता है. 

iPhone 17e Photos: 7 तस्वीरों में देखिए कैसा है नया iPhone17e, साथ ही जानिए फीचर्स और कीमत भी

Apple ने iPhone 17 लाइनअप में एक नया और किफायती मॉडल iPhone 17e लॉन्च कर दिया है. यह फोन शानदार परफॉर्मेंस, एडवांस कैमरा सिस्टम, मजबूत डिजाइन और पहले से दोगुनी स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा गया है. कंपनी ने इसे उन ग्राहकों के लिए तैयार किया है जो कम कीमत में प्रीमियम एक्सपीरिएंस चाहते हैं. यहां तस्वीरों के साथ जानिए आखिर iPhone 17e में एप्पल ने क्या-क्या दिया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

1. iPhone 17e की शुरुआती स्टोरेज 256GB है और इसकी कीमत 599 डॉलर यानी ₹64,900 रखी गई है. वहीं, 512GB वाले टॉप मॉडल की कीमत ₹84,900 है.

2. इस फोन में लेटेस्ट A19 चिप दिया गया है, जो 3 नैनोमीटर टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है.

Latest and Breaking News on NDTV

3. 6-कोर CPU और 4-कोर GPU प्रोसेसर के साथ यह फोन गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बढ़िया है.

4. कंपनी के अनुसार, यह iPhone 11 से लगभग 2 गुना तेज है. यह फोन नए iOS 26 के साथ आता है, जिसमें Liquid Glass डिजाइन और बेहतर AI फीचर्स दिए गए हैं जैसे Live Translation, Call Screening और Visual Intelligence.

5. iPhone 17e में 48 मेगापिक्सल का Fusion कैमरा दिया गया है, इसमें 2x ऑप्टिकल क्वालिटी टेलीफोटो भी है.

Latest and Breaking News on NDTV

6. 4K Dolby Vision में 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग मिलता है और बेहतर साउंड के लिए Spatial Audio सपोर्ट दिया गया है.

7. फोन में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है, जो 1200 निट्स तक की ब्राइटनेस देता है.

Latest and Breaking News on NDTV

8. स्क्रीन पर Ceramic Shield 2 ग्लास दिया गया है जो 3 गुना ज्यादा स्क्रैच रेजिस्टेंट है. यह IP68 रेटिंग के साथ आता है यानी पानी और धूल से सुरक्षित.

Latest and Breaking News on NDTV

9. iPhone 17e में MagSafe सपोर्ट दिया गया है, जिससे वायरलेस चार्जिंग तेज और आसान हो जाती है. यह फोन ब्लैक, व्हाइट और सॉफ्ट पिंक कलर्स में आता है. 

10. यह फोन 4 मार्च से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा और 11 मार्च से बिक्री शुरू होगी.

Latest and Breaking News on NDTV

नोट -  Apple का लक्ष्य 2030 तक कार्बन न्यूट्रल बनना है. इसीलिए iPhone 17e में 30 प्रतिशत तक रीसाइकल्ड मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें 85 प्रतिशत रीसाइकल्ड एल्युमिनियम और 100 प्रतिशत रीसाइकल्ड कोबाल्ट शामिल है.

Latest and Breaking News on NDTV

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com