विज्ञापन

दिल्ली में अब होली पर खुली रहेंगी शराब की दुकानें, ड्राई डे की लिस्ट से बाहर

दरअसल दिल्ली सरकार ने ड्राई डे (शराबबंदी वाले दिनों) की लिस्ट को लेकर एक नया आदेश जारी किया है. इस आदेश में होली को ड्राई डे की लिस्ट से बाहर किया गया है. इसका मतलब है कि दिल्ली में होली के दुकान ठेके खुले रहेंगे. 

दिल्ली में अब होली पर खुली रहेंगी शराब की दुकानें, ड्राई डे की लिस्ट से बाहर
दिल्ली में होली के दिन शराब की दुकान खुली रहेगी.
  • दिल्ली सरकार ने होली को ड्राई डे की लिस्ट से बाहर निकालते हुए शराब की दुकानों को खुला रखने का आदेश दिया है.
  • इस आदेश के अनुसार 4 मार्च को होली के दिन दिल्ली में शराब की दुकानें खुली रहेंगी.
  • दिल्ली में जनवरी 2026 से मार्च 2026 तक कुल 5 दिन ड्राई डे घोषित किए गए हैं जिनमें होली शामिल नहीं है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Wine Shop Open on Holi: होली से पहले दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए एक गुड न्यूज आई है. दिल्ली में होली के दिन भी शराब की दुकान खुली रहेगी. दिल्ली सरकार ने होली को ड्राई डे की लिस्ट से बाहर कर दिया है. आम तौर पर ज्यादातर राज्यों में होली के दिन शराब की दुकानें बंद रहती हैं. दिल्ली में भी पहले होली के दिन शराब की दुकान बंद ही रहा करती थी. लेकिन अब दिल्ली सरकार ने होली को ड्राई डे की लिस्ट से बाहर निकालने का आदेश दिया है. ऐसे में बुधवार 4 मार्च को होली के दिन दिल्ली में शराब की दुकानें खुली रहेंगी. 

दरअसल दिल्ली सरकार ने ड्राई डे (शराबबंदी वाले दिनों) की लिस्ट को लेकर एक नया आदेश जारी किया है. इस आदेश में होली को ड्राई डे की लिस्ट से बाहर किया गया है. इसका मतलब है कि दिल्ली में होली के दुकान ठेके खुले रहेंगे. 

होली को ड्राई डे की लिस्ट से बाहर निकाले जाने संबंधी सरकारी आदेश

दिल्ली सरकार द्वारा डाई डे की लिस्ट को लेकर जारी आदेश.

दिल्ली सरकार द्वारा डाई डे की लिस्ट को लेकर जारी आदेश.

दिल्ली सरकार के एक्साइज डिपार्टमेंट की ओर से जारी इस चिट्ठी के अनुसार अब दिल्ली में 5 दिन ड्राई डे (शराबबंदी) रहेंगे.

दिल्ली के ड्राई-डे, जिस दिन नहीं खुलेंगी शराब की दुकानें (1 जनवरी से 31 मार्च 2026 के लिए)

  1. गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी
  2. महाशिवरात्रि- 15 फरवरी
  3. ईद-उल-फितर- 21 मार्च
  4. रामनवमी- 26 मार्च
  5. महावीर जयंती- 31 मार्च

दिल्ली सरकार की ओर से जारी डाई डे की यह लिस्ट एक जनवरी 2026 से लेकर 31 मार्च 2026 के लिए है. 31 मार्च के बाद शुरू होने वाले अगले वित्तिय वर्ष के दूसरी ड्राई डे लिस्ट आएगी.

यह भी पढ़ें - होली में कब और कहां बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें यूपी, दिल्ली से लेकर पंजाब-हरियाणा में कई ड्राई डे रहेगा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com