विज्ञापन

गलती से दूसरे खाते या गलत UPI ID पर चले गए पैसे? तो ऐसे वापस पाएं पूरी रकम

UPI से पेमेंट करना हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. हालांकि, कई बार जल्दबाजी में गलत क्यूआर कोड (QR Code) स्कैन होने या गलत डिजिट टाइप होने से पैसे किसी अनजान व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो जाते हैं. जानिए गलत UPI ट्रांजैक्शन होने पर पैसे वापस पाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका और RBI के नियम.

गलती से दूसरे खाते या गलत UPI ID पर चले गए पैसे? तो ऐसे वापस पाएं पूरी रकम
गलत UPI ID पर पैसे ट्रांसफर हो जाएं तो क्या करें? जानें रिकवरी की पूरी प्रक्रिया
NDTV

Wrong UPI Transaction: UPI पेमेंट्स ने पैसे का लेन देन बेहद आसान और तेज बना दिया है. हालांकि, कभी-कभी हड़बड़ी या लापरवाही में गलत नंबर या अनजान क्यूआर कोड पर पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं. ऐसी स्थिति में घबराने या पैनिक होने के बजाय तुरंत सही कदम उठाना जरूरी है.

गलत खाते में भेजे गए पैसे हमेशा के लिए डूबते नहीं हैं. हालांकि, UPI PIN दर्ज करके किया गया ट्रांजैक्शन आपकी ओर से ऑथराइज्ड माना जाता है, इसलिए बैंक इसे अपने आप रिवर्स नहीं कर सकता है. पैसे वापस मिलेंगे या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी तेजी से शिकायत दर्ज कराते हैं.

सबसे पहले चेक करें

गलत पेमेंट होने पर सबसे पहले अपने UPI ऐप जैसे PhonePe, Google Pay, Paytm या BHIM में जाकर ट्रांजैक्शन स्टेटस चेक करें. अगर ट्रांजैक्शन पेंडिंग या प्रोसेसिंग दिख रहा है और आखिरकार फेल हो जाता है, तो पैसे आपके बैंक खाते में वापस आ जाएंगे. अगर पेमेंट सफलतापूर्वक आपके बैंक से ट चुके हैं, तो मान लें कि राशि प्राप्तकर्ता के खाते में जमा हो चुकी है. अब इसे खुद रिवर्स होने का इंतजार न करें.

पैसे वापस पाने के लिए उठाएं ये कदम

  • UPI ऐप और अपने बैंक में तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराएं.
     
  • जिस ऐप मतलब  GPay, PhonePe, Paytm, BHIM आदि से पेमेंट किया है, तो उसकी Help & Support या Raise Dispute या Complaint सेक्शन में जाकर ट्रांजैक्शन को रिपोर्ट करें.
  • इसके बाद तुरंत अपने बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क करें या होम ब्रांच जाएं. बैंक को UPI Transaction ID, Reference Number, तारीख और स्क्रीन शॉट दें. बैंक दूसरी बैंक शाखा से संपर्क करके प्राप्तकर्ता से पैसे वापस करने का अनुरोध कर सकता है.
     
  • अगर UPI ऐप या बैंक से राहत न मिले, तो नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट npci.org.in पर जाकर Dispute Redressal Mechanism में अपनी शिकायत दर्ज करें.
     
  • 30 दिनों के भीतर समस्या का हल न मिलने पर आप भारतीय रिजर्व बैंक के एकीकृत लोकपाल योजना के तहत शिकायत दर्ज करा सकते हैं.


क्या बैंक अपने आप पैसे वापस काट सकता है?

कई लोगों को लगता है कि बैंक दूसरे व्यक्ति के खाते से पैसे काटकर वापस उनके खाते में डाल देगा, लेकिन ऐसा नहीं है. चूकि आपने अपना UPI PIN डालकर भुगतान किया है, इसलिए बैंक प्राप्तकर्ता की अनुमति के बिना उसके खाते से पैसे नहीं निकाल सकता है. बैंक बस इतना कर सकता है, प्राप्तकर्ता का खाता ब्लॉक कर सकता है. अधिकतर मामलों में, जब बैंक प्राप्तकर्ता से संपर्क करता है, तो वह स्वेच्छा से पैसे लौटा देता है. यदि सामने वाला व्यक्ति पैसे लौटाने से इंकार करता है, तो कानूनी प्रक्रिया में समय लग सकता है.

यह भी पढ़ें- RBI ने बताए गोल्डन रूल्स, हर पेमेंट से पहले करेंगे इन बातों पर अमल तो मनी ट्रांसफर होगा सेफ

गलत पेमेंट से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • UPI PIN दर्ज करने से पहले स्क्रीन पर दिखाई दे रहे प्राप्तकर्ता के नाम की अच्छी तरह जांच करें.
  • नए या अनजान UPI ID पर बड़ा अमाउंट भेजने से पहले 1 या 10 रुपये का टेस्ट पेमेंट करके चेक करें.
  • जल्दबाजी या ध्यान भटकने पर ही अक्सर गलत नंबर डायल या स्कैन होते हैं.
  • Pay बटन दबाने से पहले 5 सेकंड रुक कर विवरण दोबारा पढ़ें.

यह भी पढ़ें- शेयरों में 10 गुना तक रिटर्न का सीक्रेट आया सामने! ऐसे ढूंढे मल्टीबैगर Stocks

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q-1. क्या गलत UPI ID पर भेजे गए पैसे वापस मिल सकते हैं?

हां, पैसे वापस मिलना संभव है, लेकिन इसके लिए आपको तुरंत UPI ऐप, बैंक और NPCI पोर्टल पर शिकायत दर्ज करानी होगी.

Q-2. गलत पेमेंट होने पर सबसे पहले किससे संपर्क करें?

सबसे पहले अपने UPI ऐप के हेल्पलाइन या सपोर्ट सेक्शन में ट्रांजैक्शन रिपोर्ट करें और उसके तुरंत बाद अपने बैंक को सूचित करें.

Q-3. क्या बैंक सफल UPI ट्रांजैक्शन को तुरंत रद्द कर सकता है?

नहीं. चूकि ट्रांजैक्शन UPI PIN डालकर किया गया है, इसलिए बैंक इसे एकतरफा रद्द नहीं कर सकता. रिकवरी के लिए तय प्रक्रिया का पालन करना होता है.

Q-4. गलत UPI ट्रांसफर से कैसे बचें?

UPI PIN डालने से पहले स्क्रीन पर दिख रहे नाम, UPI ID और राशि को हमेशा ध्यान से री-चेक करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wrong UPI Transaction, UPI Checkout, UPI Payment, Digital Banking, Cyber Awareness
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com