विज्ञापन

नोएडा में घर बैठे Learning Driving License कैसे बनाएं? कुछ ही मिनटों में मिल जाएगा, जानें आसान तरीका

How to apply for learning license online: आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करके आसानी से लर्निंग लाइसेंस बनवा सकते हैं. आइए जानते हैं इसका स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस-

नोएडा में घर बैठे Learning Driving License कैसे बनाएं? कुछ ही मिनटों में मिल जाएगा, जानें आसान तरीका
लर्निंग लाइसेंस के लिए कैसे करें आवेदन?

How to apply for learning license online: अगर आप नोएडा में रहते हैं और लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं, तो अब इसके लिए बार-बार RTO के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करके आसानी से लर्निंग लाइसेंस बनवा सकते हैं. आइए जानते हैं इसका स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस-

यह भी पढ़ें- Duct Air Cooler क्या होते हैं? 1 कूलर से ठंडे होंगे 3 कमरे, जानें लगवाने में कितना आता है खर्च

क्यों जरूरी है लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस?

ड्राइविंग लाइसेंस पाने के लिए आपको पहले लर्निंग लाइसेंस लेना जरूरी होता है. यह एक अस्थायी लाइसेंस होता है, जिससे आप किसी अनुभवी ड्राइवर के साथ गाड़ी चलाना सीख सकते हैं. ध्यान रखें कि लर्निंग लाइसेंस होने पर आप अकेले गाड़ी नहीं चला सकते, साथ ही आपके वाहन पर लाल रंग का 'L' साइन लगाना जरूरी होता है.

लर्निंग लाइसेंस के लिए कैसे करें आवेदन?
  • इसके लिए Parivahan वेबसाइट पर जाकर 'Apply for Learner's Licence' पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपको सबसे पहले अपना राज्य चुनना होगा. जैसे- उत्तरप्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्यप्रदेश या अन्य कोई राज्य.
  • इसके बाद अपनी जरूरी जानकारी भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें.
  • सभी जानकारी और फीस जमा करने के बाद आपका एक ऑनलाइन टेस्ट लिया जाएगा. 
  • अगर आप पास हो जाते हैं, तो आपको लर्निंग लाइसेंस मिल जाता है. अगर फेल हो जाएं, तो एक हफ्ते बाद फिर से टेस्ट दे सकते हैं.
जरूरी दस्तावेज

लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो और उम्र व पते का प्रमाण देना जरूरी होता है.

परमानेंट लाइसेंस कैसे बनाएं?

लर्निंग लाइसेंस मिलने के कम से कम 30 दिन बाद आप परमानेंट लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए फिर से ऑनलाइन आवेदन करें, फीस जमा करें. निर्धारित समय पर आपको ऑफिस जाकर अपने डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई कराने होंगे और बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके बाद एक छोटा सा टेस्ट होता है. टेस्ट पास करने के बाद आपका ड्राइविंग लाइसेंस आपके घर भेज दिया जाता है.

लाइसेंस के लिए कितनी होनी चाहिए उम्र?

16 साल की उम्र में आप बिना गियर वाले दोपहिया वाहन के लिए लाइसेंस बना सकते हैं. वहीं, कार या अन्य वाहन के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए. कमर्शियल वाहन के लिए उम्र 20 साल और एक साल का ड्राइविंग अनुभव जरूरी होता है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com