विज्ञापन

Independence Day: क्या VIP Pass के बिना आम लोग 15 अगस्त को लाल किला जा सकते हैं?

लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीधे शामिल नहीं हो सकते हैं. इसके VIP पास के अलावा आम लोगों के लिए टिकट बुकिंग होती है.

Independence Day: क्या VIP Pass के बिना आम लोग 15 अगस्त को लाल किला जा सकते हैं?
स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला कौन जा सकते हैं
IANS

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पूरे भारत में हर्षोउल्लास से मनाया जाता है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर देश के प्रधानमंत्री द्वारा तिरंगा फहराया जाता है. इस दौरान कुछ आयोजन किए जाते हैं. ज्यादातर इस कार्यक्रम को लोग टेलीविजन पर देखते हैं तो उन्हें लगता है कि यहां केवल VIP लोग ही शामिल होते हैं, जिनके लिए स्पेशल पास होता है. लेकिन सच तो यह है कि लाल किले पर होने वाले आयोजन में आम लोग भी शामिल हो सकते हैं. हालांकि इस दौरान सुरक्षा कड़ी होती है तो आप आसानी से सीधे यहां कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नहीं पहुंच सकते हैं.  इसके लिए आपके पास रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी ऑनलाइन एंट्री टिकट या E-Pass होना जरूरी होता है.

बिना टिकट के आप लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीधे शामिल नहीं हो सकते हैं. वहीं इस दौरान आम पर्यटकों की आवाजाही भी रोक दी जाती है. टिकट के लिए आपके पास ID भी होना जरूरी है.

लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए कहां से मिलेगा टिकट

लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता समारोह में शामिल होने के लिए आम लोग रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक साइट Aamantran Portal पर अपनी सीट बुक कर सकते हैं. बुकिंग के लिए आपको अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. इसके साथ ही आधार, वोटर कार्ड या वैध सरकारी पहचान पत्र अपलोड करना होगा. वहीं, समारोह के दिन एंट्री गेट पर सुरक्षा जांच के दौरान अपने ई-टिकट के साथ वही ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ दिखाना होगा, जिससे आपने टिकट बुक किया था.

कितनी लगती है फीस

लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के टिकट के लिए आपको कुछ फीस फीस भी जमा करनी होती है. आपको सीट के श्रेणी के हिसाब से टिकट की फीस देनी होती है. जो 20 रुपये जेनरल, 100 रुपये स्टैंडर्ड, 500 रुपये प्रीमियम टिकट के दाम होते हैं. ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग आमतौर पर समारोह से ठीक 2 या 3 दिन पहले (यानी 12 या 13 अगस्त के आसपास) शुरू की जाती है.

यह भी पढ़ेंः 

Independence Day 2026: लाल किला स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम देखने जाने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें, वरना गेट से लौटना पड़ेगा!

Independence Day 2026: लाल किले पर देखना चाहते हैं स्वतंत्रता दिवस का जश्न? ऐसे बुक करें अपनी टिकट,जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Independance Day, Red Fort Independence Day, Red Fort Independence Day Event, Red Fort Independence Day Parade, Red Fort Ticket Online
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com