विज्ञापन

Independence Day 2026: लाल किला स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम देखने जाने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें, वरना गेट से लौटना पड़ेगा!

लाल किले पर अगर आप स्वतंत्रता दिवस का प्रोग्राम देखने जा रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों पर ध्यान दें. ताकि एंट्री करते समय आपको किसी तरह की परेशानी न हो. यहां जानते हैं इन बातों के बारे में-

Independence Day 2026: लाल किला स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम देखने जाने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें, वरना गेट से लौटना पड़ेगा!

कुछ ही दिनों में देशभर में 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा. इस खास अवसर पर देशभक्ति का उत्साह हर जगह देखने को मिलता है. स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों और निजी संस्थानों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. वहीं, बड़ी संख्या में लोग दिल्ली के लाल किले पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को करीब से देखने की इच्छा रखते हैं, जहां प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करते हैं और तिरंगा फहराया जाता है.

अगर आप भी 15 अगस्त के मौके पर लाल किले जाकर इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि पहले से जरूरी तैयारियां कर लें. इससे आपको प्रवेश, सुरक्षा जांच, आवागमन और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. आइए जानते हैं लाल किला जाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

पहचानपत्र जरूर रख लें साथ

अगर आप लाल किले के प्रोग्राम में शामिल होने जा रहे हैं, तो कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आपके पास आधार कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट जैसे वैध फोटो पहचान पत्र होनी चाहिए. अगर आपके पास कोई वैध आईडी कार्ड नहीं है, तो लाल किले में एंट्री नहीं मिलेगी.दरअसल, सुरक्षा जांच के दौरान पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होता है. इसलिए कार्यक्रम में जाने से पहले अपना आईडी कार्ड साथ रखना न भूलें.

गलती से भी कैमरा न ले जाएं साथ

अगर आप सोच रहे हैं कि लाल किले पर पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस समारोह को प्रोफेशनल कैमरे से रिकॉर्ड या कवर करेंगे, तो अपनी यह योजना पहले ही बदल लें. सुरक्षा कारणों से  समारोह स्थल पर कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं होती है. ऐसे में अगर आपके पास कैमरा पाया जाता है, तो आपको प्रवेश में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए लाल किला जाने से पहले इस नियम का ध्यान रखें और कैमरा साथ ले जाने से बचें.

तेज धारदार चीजें साथ में रखने की न करें गलती

कई बार गलती से हम अपने बैग में चाकू, माचिस, नेल कटर जैसी चीजें रख लेते हैं, जिसके चलते सिक्योरिटी चेकिंग में परेशानी आ जाती है. लाल किले पर प्रोग्राम देखने जाने के दौरान इस तरह की गलती बिल्कुल भीन करें. अपने बैग को चेक करें कि कहीं आपके पास इस तरह की चीजें तो नहीं है. अगर है, तो निकलने से पहले इसे बैग से निकाल लें.

पार्किंग से जुड़ी जानकारी

स्वतंत्रता दिवस पर पार्किंग में काफी भीड़ हो सकती है. मेट्रो के पास और लाल किले के परिसर में पार्किंग है. लेकिन यहां काफी ज्यादा भीड़-भाड़ की संभावना हो सकती है. अगर आप जाम और भीड़ से बचना चाहते हैं, तो अपनी गाड़ी जामा मस्जिद और दिल्ली गेट के मल्टीलेवल पार्किंग में ही खड़ी करें.

ट्रैफिक और रूट डायवर्जन की पहले ले लें जानकारी

15 अगस्त के मौके पर लाल किला जा रहे हैं, तो ट्रैफिक और रूट डायवर्जन की जानकारी जरूर हासिल कर लें. दरअसल, सुरक्षा कारणों के चलते 15 अगस्त को कई सड़कों पर आवाजाही प्रतिबंधित या डायवर्ट की जाती है और पार्किंग के लिए भी विशेष इंतजाम किए जाते हैं. ऐसे में गलत जगह पर अगर आप गाड़ी खड़ी करते हैं, तो आपका चालान कट सकता है. साथ ही घर से निकलने से पहले रूट और पार्किंग व्यवस्था की जानकारी अवश्य जांच लें.

ये भी पढ़ें - भारत के अलावा 15 अगस्त को किन देशों में मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
15 August, Independance Day, Red Fort, Independant Music, Independance Movement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com