ग्लोबल आइकन क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब शादीशुदा हो गए हैं. दुनिया के सबसे मशहूर फुटबॉलर्स में शामिल रोनाल्डो ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिगेज के साथ पुर्तगाल में एक निजी समारोह में शादी की. दोनों करीब एक दशक से साथ थे और उनके पांच बच्चे हैं. रोनाल्डो ने शादी की तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर 'C और G' लिखा. चौंकाने वाली बात ये है कि रोनाल्डो की लव लाइफ की कहानी सिर्फ जॉर्जिना तक सीमित नहीं रही है.
जॉर्जिना से पहले भी उनका नाम कई मशहूर मॉडल्स, एक्ट्रेसेज और टीवी पर्सनैलिटीज के साथ जुड़ चुका है. इनमें से कुछ रिश्ते लंबे चले, जबकि कुछ महज अफवाहों और तस्वीरों तक सीमित रहे. दिलचस्प बात ये है कि इसी लिस्ट में एक नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु का भी है, जिसने भारत में खूब सुर्खियां बटोरी थीं.
रोनाल्डो की लव लाइफ में कई चर्चित नाम
रोनाल्डो के करियर के शुरुआती दौर से ही उनकी पर्सनल लाइफ मीडिया की नजरों में रही. पुर्तगाली टीवी प्रेजेंटर और मॉडल मर्चे रोमेरो के साथ उनका रिश्ता 2005 से 2006 के बीच काफी चर्चा में रहा. इसके बाद ब्रिटिश एक्ट्रेस और मॉडल जेम्मा एटकिंसन का नाम उनके साथ जुड़ा. 2008 में स्पेनिश मॉडल नेरेइडा गैलार्डो के साथ भी रोनाल्डो की रिलेशनशिप की खूब चर्चा हुई.

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मर्चे रोमेरो एक साथ, Photo Credit: X (formerly Twitter)
इसके बाद 2010 में रोनाल्डो और रूसी सुपरमॉडल इरिना शायक की जोड़ी ने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरीं. दोनों करीब पांच साल तक साथ रहे और यह रोनाल्डो की सबसे चर्चित पब्लिक रिलेशनशिप्स में से एक रही.
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और इरीना शायक की वायरल फोटो, Photo Credit: X (formerly Twitter)
किम कार्दशियन को देना पड़ा था बयान
उनका नाम अमेरिकी टीवी स्टार किम कार्दशियन और पेरिस हिल्टन जैसी चर्चित हस्तियों से भी जोड़ा गया. हालांकि किम के मामले में तस्वीर कुछ अलग थी. 2010 में जब उनके और रोनाल्डो के डेटिंग की खबरें आईं, तब किम ने खुद इन खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि वह सिंगल हैं और सिर्फ किसी के साथ एक जगह दिखाई देने का मतलब यह नहीं कि दोनों डेट कर रहे हैं.

पेरिस हिल्टन और रोनाल्डो की वायरल फोटो: Photo Credit: X (formerly Twitter)
भारतीय एक्ट्रेस की तस्वीरों ने मचा दिया था तहलका
रोनाल्डो की डेटिंग हिस्ट्री में सबसे दिलचस्प भारतीय कनेक्शन बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु का है. साल 2007 में लिस्बन में New Seven Wonders of the World से जुड़े कार्यक्रम के दौरान रोनाल्डो और बिपाशा की मुलाकात हुई थी. कार्यक्रम के बाद दोनों एक पार्टी में भी नजर आए. इसके बाद दोनों की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें रोनाल्डो बिपाशा को किस करते दिखाई दिए. तस्वीर सामने आते ही भारत में इसकी खूब चर्चा हुई. मामला इसलिए भी बड़ा था क्योंकि उस समय बिपाशा का नाम एक्टर जॉन अब्राहम के साथ जुड़ा हुआ था. रोनाल्डो और बिपाशा के बीच डेटिंग की खबरों ने देखते ही देखते बॉलीवुड और फुटबॉल की दुनिया को एक ही कहानी में जोड़ दिया.

बिपाशा बसु और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की वायरल तस्वीर, Photo Credit: X (formerly Twitter)
हालांकि यहां भी एक बात साफ रखना जरूरी है कि बिपाशा और रोनाल्डो के बीच किसी गंभीर रिश्ते की पुष्टि नहीं हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स में इसे रोमांस से जोड़ा गया, लेकिन बिपाशा ने बाद में इस रिश्ते को गंभीर डेटिंग के तौर पर स्वीकार नहीं किया.
बिपाशा ने सालों बाद बताई थी उस Kiss की कहानी
कई साल तक उस तस्वीर को लेकर तरह-तरह की बातें होती रहीं. टाइम एंटरटेनमेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, बिपाशा ने रोनाल्डो से मुलाकात और उस रात के बारे में बात करते हुए बताया कि वह रोनाल्डो की बड़ी फैन थीं. उन्होंने यह भी बताया था कि रोनाल्डो काफी लंबे हैं और पार्टी में शोर की वजह से उनसे बात करने के लिए उन्हें झुकना पड़ता था. बिपाशा ने एक इंटरव्यू में उस मुलाकात को याद करते हुए रोनाल्डो को 'cute' बताया था और कहा था कि उनसे मिलना उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा था. यही वजह है कि 2007 की वह तस्वीर बाद में भी रोनाल्डो की डेटिंग हिस्ट्री के सबसे चर्चित किस्सों में शामिल रही.
फिर आई इरिना शायक और उसके बाद जॉर्जिना
बिपाशा से जुड़ी चर्चा के कुछ साल बाद रोनाल्डो की जिंदगी में इरिना शायक आईं. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, 2010 से 2015 तक दोनों का रिश्ता ग्लैमर की दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले सेलिब्रिटी रिलेशनशिप्स में से एक था.

Photo Credit: Insta/Georgina Rodriguez
इसके बाद 2016 में रोनाल्डो की मुलाकात जॉर्जिना रोड्रिगेज से हुई. जॉर्जिना उस समय मैड्रिड के एक Gucci स्टोर में सेल्स असिस्टेंट के तौर पर काम करती थीं. यह मुलाकात धीरे-धीरे रिश्ते में बदली और दोनों करीब एक दशक तक साथ रहे. अगस्त 2025 में दोनों ने सगाई की घोषणा की थी और अब 11 अगस्त 2026 को उनकी शादी हो गई.

Photo Credit: Insta/Georgina Rodriguez
ये भी पढ़ें- 27,00,00,000 रुपए की रोनाल्डो की एक पोस्ट, लिस्ट में किस नंबर पर है विराट कोहली का नाम?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं