विज्ञापन

हरदा के नन्हे यशवर्धन ने रचा इतिहास, 10 माह 29 दिन की उम्र में 95 सेकंड का डेड हैंग

यशवर्धन एक व्यक्ति की उंगली पकड़कर 95 सेकंड तक हवा में लकटा रहा. सिर्फ 11 माह की उम्र में यह असाधारण काम करना अपने आप में बेहद बड़ी उपलब्धि की तरह है.

हरदा के नन्हे यशवर्धन ने रचा इतिहास, 10 माह 29 दिन की उम्र में 95 सेकंड का डेड हैंग
अवॉर्ड और नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के साथ 10 माह के यशवर्धन.
NDTV
  • 10 माह 29 दिन के यशवर्धन ने किया डेड हैंग, बना दिया रिकॉर्ड.
  • नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई नन्हे यशवर्धन की उपलब्धि.
  • इतनी कम उम्र में ऐसा अनोखा प्रदर्शन करना बेहद असाधारण बात.

हरदा जिले से जुड़ी एक नन्ही प्रतिभा ने बेहद कम उम्र में ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसने हरदा सहित पूरे मध्य प्रदेश का मान बढ़ाया है. महज 10 माह 29 दिन के नन्हे यशवर्धन सिंह राजपूत ने एक गजब का रिकॉर्ड बनाया है, जो एक बड़ी उपलब्धि के रूप में दर्ज हो गई है. नन्हे यशवर्धन ने 95 सेकेंड तक डेड हैंग (हवा में लटकना)  का अनोखा रिकॉर्ड बनाया है. इतनी कम उम्र में इस तरह का डेड हैंग प्रदर्शन अपने आप में बेहद असाधारण माना जा रहा है.

National Book of Records में दर्ज हुई उपलब्धि

यशवर्धन ने एक वयस्क व्यक्ति की उंगली को पकड़कर करीब 95 सेकेंड तक हवा में लटककर यह प्रदर्शन किया. यशवर्धन की इस उपलब्धि को नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (National Book of Records) में मान्यता मिली है. वहीं, उपलब्धि को World Book of Records, London में भी प्रस्तुत किया गया है. रिकॉर्ड से जुड़े दस्तावेज और प्रदर्शन का वीडियो भी उपलब्ध बताया गया है.

 नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ यशवर्दन का नाम.

नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ यशवर्दन का नाम.

हरदा से है पैतृक संबंध

यशवर्धन के पिता भूपेंद्र सिंह राजपूत हैं. उनका परिवार वर्तमान में इंदौर में निवास करता है, जबकि यशवर्धन का पैतृक संबंध हरदा जिले से है. इसी वजह से इस उपलब्धि को हरदा जिले के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है.

इतनी कम उम्र में अनोखा प्रदर्शन

सिर्फ 10 माह 29 दिन की उम्र में 95 सेकंड तक डेड हैंग करना यशवर्धन की शारीरिक पकड़ और क्षमता को दर्शाता है. परिवार के लिए यह उपलब्धि खुशी और गर्व का क्षण है. यशवर्धन की इस उपलब्धि की जानकारी सामने आने के बाद हरदा से जुड़े लोगों में भी उत्साह है. नन्हे यशवर्धन की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा और हौसले की कोई उम्र नहीं होती.

ये भी पढ़ें- Expert Ki Rai: 8 फीट 10 इंच लंबे बाल! अगर आप भी गिनीज रिकॉर्ड बनाने वाली रेनू की तरह चाहते हैं लंबे बाल, तो एक्सपर्ट से जानें उपाय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dead Hangs, Yashvardhan, National Book Of Records, Harda News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com