क्या आप इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर जाकर आजादी का जश्न मनाने का प्लान कर रहे हैं? अगर हां, तो यहां जाने की पैकिंग करते समय कुछ चीजों को अपने बैग में रखने की गलती बिल्कुल भी न करें. अगर आप ऐसा करते हैं, तो लाल किले पर एंट्री करते समय आपको परेशानी हो सकती है. वहीं, इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर आप स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होना चाहते हैं, तो आपके पास इनविटेशन एंट्री कार्ड होना जरूरी है. अगर आपके पास कार्ड नहीं होगा, तो आपको एंट्री नहीं मिलेगी. यहां हम आपको ऐसी चीजों की लिस्ट बताने जा रहे हैं, जिसे भूलकर भी साथ न ले जाएं.
लाल किले पर किन चीजों को नहीं ले जा सकते साथ?
लाल किले सामारोह निम्न सामान आपको अपने साथ ले जाने की गलती नहीं करनी चाहिए-
1. स्मोकिंग और शराब: सिगरेट, बीड़ी, शराब, परफ्यूम और स्प्रे जैसी चीजों पर भी रोक है.
2. कंटेनर: पानी की बोलतें, थर्मस फ्लास्क और कैन जैसी चीजें भी साथ ले जाने की इजाजत नहीं है.
3. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स: किसी भी तरह के कैमरे, हैंडीकैम, रेडियो, डिजिटल डायरी, आईपॉड, आईपैड और मोबाइल चार्जर जैसी सभी चीजों को साथ में न करें. अगर आपके पास ये चीजें रहती हैं, तो एंट्री पर रोक लग सकती है.
4. बैग और ब्रीफकेस: अगर आप किसी दूसरे राज्य से आ रहे हैं, तो आपके पास बैग या ब्रीफकेस हो सकता है. इन्हें अपने होटल के कमरे में ही रखकर आएं. इसे गलती से भी साथ न लाएं.
5. आग पकड़ने वाली चीजें: लाइटर, माचिस या फिर कोई आग पड़ने वाली चीजें भी आप अपने साथ नहीं ले सकते हैं.

6. खिलौने और नकली चीजे: बच्चों के खिलौने वाली बंदूकें, छाते जैसी चीजें भी आप साथ नहीं ले जा सकते हैं.
7. नुकीली चीजें: खंजर, चाकू, नेल कटर, तलवार, इत्यादि नुकीली चीजें भी साथ ले जाने की परमिशन नहीं है.
8. खाने-पीने की चीजें : अगर आप समारोह स्थल पर जा रहे हैं, तो इसके अंदर खाने-पीने की कोई भी चीज नहीं ले जा सकते हैं.
9. रिमोट कंट्रोल वाली चीजें : अगर आपके पास किसी भी तरह का रिपोर्ट या फिर रिमोर्ट कंट्रोल वाली अन्य चीजें हैं, तो साथ ले जाने की गलती न करें.
10. लॉक कीज और पावर बैंक जैसी चीजें साथ होने पर भी एंट्री में दिक्कतें आ सकती हैं.
ध्यान रखें कि इस चीजों को अपने साथ न ले जाएं और सभी नियमों का पालक करें, ताकि आप समारोह को बिना किसी परेशानी को इंजॉय कर सकें.
ये भी पढ़ें - Famous Forts in India: लाल किले से चित्तौड़गढ़ तक... 15 अगस्त पर इन ऐतिहासिक किलों का बनाएं प्लान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं