विज्ञापन

घर खरीदते समय बिल्डिंग में इन 7 चीजों पर जरूर दें ध्यान, हर होमबायर को पता होनी चाहिए ये बातें, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना

Warning signs of structural defects: अगर आप भी जल्द ही कोई घर खरीदने वाले हैं, तो यहां हम आपको 7 चेतावनी संकेतों के बारे में बता रहे हैं. इनपर ध्यान देकर आप पहचान सकते हैं कि आपका घर सच में सुरक्षित है या कहीं उसमें कोई बड़ी समस्या तो नहीं पनप रही है.

घर खरीदते समय बिल्डिंग में इन 7 चीजों पर जरूर दें ध्यान, हर होमबायर को पता होनी चाहिए ये बातें, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना
घर खरीदने से पहले इन 7 चीजों पर जरूर दें ध्यान

Warning signs of structural defects: अक्सर हम घर खरीदते या उसमें रहते समय उसकी सुंदरता, पेंट, फर्नीचर और डिजाइन पर ध्यान देते हैं, लेकिन इस दौरान घर के स्ट्रक्चर को नजरअंदाज कर देते हैं. जबकि किसी भी बिल्डिंग में घर लेने से पहले उसके स्ट्रक्चर पर ध्यान देना सबसे जरूरी होता है. कई बार घर बाहर से एकदम मजबूत और परफेक्ट लगता है, लेकिन अंदर ही अंदर उसकी नींव, दीवारें या फ्रेम कमजोर हो रहे होते हैं. अच्छी बात यह है कि अगर शुरुआत में ही कुछ खास संकेतों को पहचान लिया जाए, तो बाद में बड़े हादसों, रिपेयर के खर्च और प्रॉपर्टी की कीमत गिरने से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है. अगर आप भी जल्द ही कोई घर खरीदने वाले हैं, तो यहां हम आपको 7 चेतावनी संकेतों के बारे में बता रहे हैं. इनपर ध्यान देकर आप पहचान सकते हैं कि आपका घर सच में सुरक्षित है या कहीं उसमें कोई बड़ी समस्या तो नहीं पनप रही है.

पहला घर खरीदते समय बिल्कुल न करें ये 5 गलतियां, दो गुना बढ़ जाएगा जेब पर बोझ, जानें बिना वजह के खर्च से कैसे बचें

घर खरीदने से पहले इन 7 चीजों पर जरूर दें ध्यान 

दीवार, छत या फर्श में दरारें

छोटी दरारें सामान्य हो सकती हैं, लेकिन अगर दरारें चौड़ी हों, तिरछी हों या समय के साथ बढ़ रही हों, तो यह नींव के खिसकने का संकेत हो सकता है. खासकर अगर दरवाजों और खिड़कियों के आसपास इस तरह की दरारें हैं, तो इन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें. 

नींव में नुकसान या स्लैब में बड़ी दरारें

नींव पूरे घर का आधार होती है. अगर स्लैब में गहरी दरारें, जमीन धंसना या कंक्रीट में टूट-फूट दिखे, तो यह गंभीर चेतावनी है. ऐसे मामलों में तुरंत एक्सपर्ट से जांच करानी चाहिए.

टेढ़े, धंसे या उछलते हुए फर्श

अगर फर्श चलते समय उछलता महसूस हो, ढलान में हो या दीवारों के पास गैप दिखें, तो यह खराब बीम, सड़े हुए जॉइस्ट या नींव की समस्या का संकेत हो सकता है. इस तरह का घर लेने से पहले भी अच्छी तरह जांच लें.

दरवाजे और खिड़कियों का अटकना

अगर घर के दरवाजे ठीक से बंद न हों, खिड़कियां ठीक से न खुलें या फ्रेम में गैप दिखे, तो यह केवल नमी नहीं, बल्कि स्ट्रक्चर के हिलने का संकेत भी हो सकता है.

दीवारों का उभरना या छत का झुकना

उभरी हुई दीवारें, झुकी हुई छत या बाहर की ओर मुड़ी हुई रिटेनिंग वॉल्स स्ट्रक्चरल दबाव और नमी की समस्या दिखाती हैं. इस तरह का घर लेने से बचें.

दीवार और छत के बीच गैप

अगर दीवारें छत या फर्श से अलग होती दिखें, तो ये साफ संकेत है कि घर का ढांचा मूव कर रहा है. समय के साथ यह समस्या बढ़ सकती है. ऐसे में इस तरह की प्रोपर्टी में इनवेस्ट बिल्कुल न करें.

सीलन या कंक्रीट का झड़ना

इन सब से अलग अगर घर में गीली दीवारें, बदबू, पेंट का उखड़ना या कंक्रीट का चूरा होना जैसी समस्या है, तो ये अंदर ही अंदर पानी की लीकेज का साइन हो सकता है. इस तरह की परेशानी भी समय के साथ और बढ़ती जाती है.

इन संकेतों को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है. छोटी लगने वाली समस्याएं आगे चलकर बड़ी बन सकती हैं. इसलिए जागरूक रहें. घर लेने से पहले प्रोफेशनल जांच करवाएं. वहीं, अगर आपवे घर में ये परेशानी बढ़ने लगी हैं, तो समय रहते सही कदम जरूर उठाएं. इससे आगे चलकर आप मोटे खर्च या किसी भी दुर्घटना का शिकार होने से बच सकते हैं. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com