Mistakes to avoid when purchasing your first home: पहला घर सिर्फ चार दीवारें नहीं, बल्कि जिंदगी की सबसे बड़ी कमाई और सबसे बड़ा सपना होता है. लेकिन यही सपना अगर बिना सही जानकारी के पूरा किया जाए, तो खुशियों की जगह तनाव, कर्ज और पछतावा दे सकता है. अक्सर लोग अपना पहला घर खरीदते समय कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनका असर सालों तक उनकी जेब और मानसिक शांति पर पड़ता है. ऐसे में अगर आप भी अपना पहला घर खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके बड़े काम का साबित हो सकता है. यहां हम आपको 5 आम गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अभी ध्यान में रखकर आप भविष्य में किसी भी परेशानी से बच सकते हैं.
माइक्रोवेव और ओवन में क्या अंतर होता है? घर में किसे इस्तेमाल करें, जानिए दोनों के बीच अंतर
घर खरीदते वक्त न करें ये गलतियां
नंबर 1- बिना क्रेडिट स्कोर देखे लोन के लिए अप्लाई करनाघर खरीदने से पहले सबसे पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें. बैंक लोन देने से पहले यही देखते हैं. अगर स्कोर अच्छा है, तो कम ब्याज पर लोन मिलेगा. अगर स्कोर खराब है, तो लोन महंगा पड़ेगा या मिलना मुश्किल हो सकता है. ऐसे में घर देखने से पहले ही स्कोर सुधार लें और अपनी लोन क्षमता जान लें.
नंबर 2- सिर्फ घर की कीमत देखना, बाकी खर्च भूल जानाघर खरीदते समय सिर्फ प्रॉपर्टी की कीमत ही खर्च नहीं होती है. इसके अलावा भी कई जरूरी खर्च होते हैं जैसे- स्टांप ड्यूटी, रजिस्ट्रेशन फीस, लोन प्रोसेसिंग चार्ज, होम इंश्योरेंस, मेंटेनेंस और इंटीरियर. कुल बजट बनाते समय इन सभी खर्चों को जोड़कर ही फैसला लें.
नंबर 3- लोन प्री-अप्रूवल न लेनाकई लोग बिना यह जाने घर देखने लगते हैं कि उन्हें कितना लोन मिलेगा. बाद में पता चलता है कि पसंद का घर बजट से बाहर है. ऐसे में बैंक से लोन प्री-अप्रूवल (इन-प्रिंसिपल सैंक्शन) जरूर लें. इससे आपको सही बजट पता चलता है और गलत फैसले नहीं होते.
नंबर 4- होम इंस्पेक्शन न करानासिर्फ घर देखकर या फोटो देखकर फैसला लेना सही नहीं है. कई बार घर में सीलन, पाइपलाइन, बिजली या स्ट्रक्चर की समस्या छुपी होती है. ऐसे में प्रोफेशनल से घर की जांच जरूर कराएं. आज का थोड़ा खर्च कल आपको बड़े नुकसान से बचा सकता है.
नंबर 5- जरूरत से बड़ा या महंगा घर खरीद लेनाभावनाओं में आकर बड़ा घर ले लेना आसान है, लेकिन उसकी EMI और खर्च सालों तक दबाव बना सकते हैं. ऐसे में वही घर खरीदें जिसकी EMI आपकी आमदनी का बोझ न बने और भविष्य की जरूरतों के हिसाब से सही हो.
ध्यान रखें पहला घर तभी सही निवेश बनता है, जब फैसला सोच-समझकर लिया जाए. सही जानकारी, सही प्लानिंग और धैर्य आपको बिना वजह के खर्च, तनाव और पछतावे से बचा सकता है. अगर आप इन 5 बातों का ध्यान रखेंगे, तो आपका पहला घर सिर्फ सपना नहीं, बल्कि सुरक्षित और सुकून भरा फैसला बनेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं