विज्ञापन

Holi 2026: होली पर ट्रेन का कंफर्म टिकट कैसे बुक करें? बड़े काम आएंगी ये स्मार्ट टिप्स

Holi train ticket: अगर होली 2026 पर आप भी ट्रेन से घर जाने की सोच रहे हैं और टिकट कंफर्म नहीं हो पाया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. थोड़ी समझदारी और सही प्लानिंग से कंफर्म सीट मिलने के चांस बढ़ाए जा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे-

Holi 2026: होली पर ट्रेन का कंफर्म टिकट कैसे बुक करें? बड़े काम आएंगी ये स्मार्ट टिप्स
होली पर ट्रेन का कंफर्म टिकट कैसे बुक करें?

Holi 2026: होली का नाम आते ही रंग, मिठाइयां और परिवार की यादें ताजा हो जाती हैं. देश के लाखों लोग इस त्योहार को अपने घरवालों के साथ मनाने के लिए सफर पर निकलते हैं. लेकिन जैसे-जैसे होली नजदीक आती है, ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है और कंफर्म टिकट मिलना किसी टेंशन से कम नहीं रहता. कई बार लोग काफी पहले टिकट बुक करते हैं, फिर भी वेटिंग लिस्ट देखकर चिंता में पड़ जाते हैं. अब, अगर होली 2026 पर आप भी ट्रेन से घर जाने की सोच रहे हैं और टिकट कंफर्म नहीं हो पाया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. थोड़ी समझदारी और सही प्लानिंग से आज भी कंफर्म सीट मिलने के चांस बढ़ाए जा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे- 

पहला घर खरीदते समय बिल्कुल न करें ये 5 गलतियां, दो गुना बढ़ जाएगा जेब पर बोझ, जानें बिना वजह के खर्च से कैसे बचें

तत्काल टिकट का सही इस्तेमाल करें

जब जनरल कोटा में टिकट कंफर्म न हो, तो तत्काल का इस्तेमाल करना समझदारी भरा कदम हो सकता है. यात्रा से एक दिन पहले AC क्लास के लिए सुबह 10 बजे और स्लीपर क्लास के लिए 11 बजे तत्काल बुकिंग शुरू होती है. कोशिश करें कि समय से पहले IRCTC पर लॉग-इन रहें, पैसेंजर डिटेल पहले से सेव हो और पेमेंट का तरीका तैयार हो. तत्काल टिकट कुछ ही मिनटों में खत्म हो जाते हैं, इसलिए तेजी सबसे जरूरी है.

प्रीमियम तत्काल भी हो सकता है फायदेमंद

अगर आप थोड़ा ज्यादा किराया देने के लिए तैयार हैं, तो प्रीमियम तत्काल टिकट पर भी नजर डालें. इसमें वेटिंग लिस्ट नहीं होती. सीट उपलब्ध होने पर टिकट सीधे कंफर्म मिलता है. त्योहार के समय यह विकल्प महंगा जरूर लगता है, लेकिन समय पर घर पहुंचने का भरोसा देता है.

एक ट्रेन पर निर्भर न रहें

अक्सर यात्री सिर्फ एक ही ट्रेन के पीछे लगे रहते हैं. बेहतर है कि उसी रूट की 2-3 ट्रेनों की लिस्ट बना लें. कई बार कम पॉपुलर टाइम वाली ट्रेन में आसानी से सीट मिल जाती है, जहां भीड़ कम होती है.

कनेक्टिंग ट्रेन 

अगर सीधी ट्रेन में टिकट नहीं मिल रहा, तो सफर को दो हिस्सों में बांटकर कनेक्टिंग ट्रेन से यात्रा करें. इससे कंफर्म टिकट मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है और सफर भी पूरा हो जाता है.

कोटा का सही लाभ उठाएं

रेलवे सीनियर सिटीजन और महिला यात्रियों के लिए अलग से कोटा देता है. अगर आप इस कैटेगरी में आते हैं, तो टिकट बुक करते समय सही ऑप्शन चुनना न भूलें. इससे कंफर्म टिकट मिलने के चांस बेहतर हो जाते हैं.

स्पेशल ट्रेनों पर रखें नजर

होली जैसे बड़े त्योहारों पर रेलवे अक्सर स्पेशल ट्रेनें चलाता है. ये ट्रेनें कई बार कम समय की सूचना पर घोषित होती हैं. इसलिए IRCTC ऐप, रेलवे वेबसाइट और खबरों पर नजर बनाए रखें.

होली पर कंफर्म ट्रेन टिकट पाना मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं. सही समय, सही ऑप्शन और थोड़ी स्मार्ट प्लानिंग से आप भी अपने परिवार के साथ रंगों का त्योहार खुशी से मना सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com