विज्ञापन

HDFC Bank ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट: MCLR घटा, FD ब्याज बढ़ा, ATM और लॉकर नियम भी बदले, जानें पूरी डिटेल

HDFC Bank ने अपने ग्राहकों के लिए कुछ बड़े बदलावों की घोषणा की है. इन बदलावों में लोन की ब्याज दर (MCLR), फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के ब्याज, ATM से कैश निकालने के नियम और लॉकर चार्ज शामिल हैं. आइए जानते हैं इन नए नियमों के बारे में-

HDFC Bank ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट: MCLR घटा, FD ब्याज बढ़ा, ATM और लॉकर नियम भी बदले, जानें पूरी डिटेल
HDFC Bank ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट

HDFC Bank Rule: अगर आपका खाता HDFC Bank में है, तो यह खबर आपके लिए काफी जरूरी है. बैंक ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए कुछ बड़े बदलावों की घोषणा की है. इन बदलावों में लोन की ब्याज दर (MCLR), फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के ब्याज, ATM से कैश निकालने के नियम और लॉकर चार्ज शामिल हैं. कुछ बदलाव लागू हो चुके हैं, जबकि कुछ 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगे. आइए जानते हैं इन नए नियमों के बारे में-

यह भी पढ़ें- LPG Gas: कैसे बनती है LPG? अमेरिका और ईरान युद्ध से क्यों हो रही इसकी किल्लत, जानिए इसका कैसा कनेक्शन

MCLR दरों में कटौती

बैंक ने अपनी Marginal Cost of Funds-based Lending Rate (MCLR) में 10 बेसिस प्वाइंट तक की कटौती की है. नई दरें 7 मार्च 2026 से लागू हो गई हैं. नई दरों के अनुसार, ओवरनाइट और एक महीने की MCLR अब 8.15% हो गई है, जो पहले 8.25% थी. वहीं, तीन महीने की MCLR घटकर 8.25% हो गई है.

इसके अलावा छह महीने और एक साल की MCLR अब 8.35% कर दी गई है. दो साल की MCLR 8.45% और तीन साल की MCLR 8.55% हो गई है. इसका फायदा उन ग्राहकों को मिल सकता है जिनका लोन MCLR से जुड़ा हुआ है, क्योंकि उनकी EMI थोड़ी कम हो सकती है.

FD ब्याज दरों में बढ़ोतरी

बैंक ने कुछ समय के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. 3 साल 1 दिन से लेकर 4 साल 7 महीने से कम अवधि की FD पर अब सामान्य ग्राहकों को 6.50% ब्याज मिलेगा, जो पहले 6.40% था. वहीं, सीनियर सिटीजन को इसी अवधि के लिए अब 7% ब्याज दिया जाएगा, जो पहले 6.90% था. फिलहाल बैंक की FD दरें सामान्य ग्राहकों के लिए 2.75% से 6.50% तक और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3.25% से 7% तक हैं.

ATM से UPI कैश निकासी पर नया नियम

HDFC Bank ने बताया है कि अब ATM से UPI के जरिए कैश निकालना भी आपके मासिक फ्री ATM ट्रांजैक्शन लिमिट में गिना जाएगा. यह नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा. वहीं, अगर कोई ग्राहक फ्री लिमिट से ज्यादा ट्रांजैक्शन करता है, तो प्रति ट्रांजैक्शन 23 रुपये और उस पर लागू टैक्स देना होगा.

लॉकर चार्ज में बदलाव

बैंक ने अपने सेफ डिपॉजिट लॉकर के चार्ज में भी बदलाव किया है. इसके साथ ही 'Metro Plus' नाम से एक नई कैटेगरी भी शुरू की गई है. अब लॉकर का किराया उसके साइज और ब्रांच की लोकेशन के आधार पर तय होगा. ब्रांच की कैटेगरी में Metro Plus, Metro, Urban, Semi-Urban और Rural शामिल हैं. इन नए चार्ज पर GST भी अलग से लागू होगा.

इस तरह बैंक के ये नए नियम ग्राहकों की बैंकिंग सेवाओं को सीधे प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए ग्राहकों को इन बदलावों की जानकारी रखना जरूरी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com