विज्ञापन

Financial Planning for Daughters: बेटी की पढ़ाई से लेकर करियर तक, ऐसे करें सही फाइनेंशियल प्लानिंग, बड़े काम आएंगे ये 6 स्मार्ट टिप्स

Financial Planning for Daughters: यहां हम आपको 6 स्मार्ट टिप्स बता रहे हैं. इन टिप्स की मदद से माता-पिता अपनी बेटियों के लिए बेहतर फाइनेंशियल प्लानिंग कैसे कर सकते हैं.

Financial Planning for Daughters: बेटी की पढ़ाई से लेकर करियर तक, ऐसे करें सही फाइनेंशियल प्लानिंग, बड़े काम आएंगे ये 6 स्मार्ट टिप्स
ऐसे करें सही फाइनेंशियल प्लानिंग

Financial Planning for Daughters: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनकी बेटी का भविष्य सुरक्षित और मजबूत हो. हालांकि, अच्छी शिक्षा, करियर और आर्थिक स्वतंत्रता के लिए समय पर की गई फाइनेंशियल प्लानिंग बहुत जरूरी होती है. अगर शुरुआत से ही सही निवेश किया जाए, तो छोटी-छोटी बचत से भी बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है. इसी कड़ी में यहां हम आपको 6 स्मार्ट टिप्स बता रहे हैं. इन टिप्स की मदद से माता-पिता अपनी बेटियों के लिए बेहतर फाइनेंशियल प्लानिंग कैसे कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Umang App में जुड़ा 'मेरा राशन' फीचर, अब मोबाइल से देखें दुकान से लेकर राशन कार्ड की पूरी जानकारी

नंबर 1- निवेश की शुरुआत जल्दी करें

सबसे बड़ी गलती जो कई माता-पिता करते हैं, वह है निवेश शुरू करने में देरी करना. अगर बेटी के जन्म के साथ ही निवेश शुरू कर दिया जाए, तो 15-20 साल का समय मिल जाता है. लंबे समय में कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है और छोटा निवेश भी बड़ा फंड बन सकता है.

नंबर 2- सिर्फ नाम देखकर निवेश न करें

कई लोग 'चाइल्ड प्लान' या 'बेटी प्लान' का नाम देखकर तुरंत निवेश कर देते हैं. लेकिन हर प्लान फायदेमंद हो, यह जरूरी नहीं है. कई योजनाएं इंश्योरेंस से जुड़ी होती हैं जिनमें रिटर्न कम मिलता है. इसलिए निवेश करने से पहले उसकी पूरी जानकारी जरूर लें.

नंबर 3- पढ़ाई के बढ़ते खर्च को समझें

आज के समय में कॉलेज और प्रोफेशनल कोर्स की फीस बहुत तेजी से बढ़ रही है. शिक्षा से जुड़ी महंगाई करीब 10 से 12 प्रतिशत तक मानी जाती है. इसलिए ऐसा निवेश चुनना जरूरी है जिसमें पैसा धीरे-धीरे अच्छी तरह बढ़ सके.

नंबर 4- निवेश को अलग-अलग ऑप्शन्स में बांटें

अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए निवेश को एक ही जगह लगाने के बजाय अलग-अलग ऑप्शन्स में बांटना चाहिए. सुरक्षित निवेश के लिए सुकन्या समृद्धि योजना बहुत अच्छा विकल्प माना जाता है. इसमें सरकार की गारंटी और अच्छा ब्याज मिलता है. इसके अलावा म्यूचुअल फंड में SIP भी लंबी अवधि में अच्छा फंड बनाने में मदद कर सकती है.

नंबर 5- लक्ष्य तय करके निवेश करें

बेटी की पढ़ाई या भविष्य के लिए कितना पैसा चाहिए, यह पहले तय करें. जैसे अगर 18 साल बाद 1 करोड़ रुपये का फंड बनाना है, तो उसी हिसाब से हर महीने निवेश की योजना बनाएं.

नंबर 6- नियमित और अनुशासित निवेश करें

निवेश में सबसे जरूरी है नियमितता और धैर्य. अगर हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम लगातार निवेश की जाए, तो समय के साथ अच्छा फंड तैयार हो सकता है.

इस तरह बेटियों के लिए सही समय पर की गई सही फाइनेंशियल प्लानिंग उनके सपनों को पूरा करने में मदद कर सकती है. इससे उनकी पढ़ाई, करियर और भविष्य सुरक्षित बनता है और माता-पिता भी निश्चिंत रहते हैं.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com