विज्ञापन

Umang App में जुड़ा 'मेरा राशन' फीचर, अब मोबाइल से देखें दुकान से लेकर राशन कार्ड की पूरी जानकारी

Umang App: 'मेरा राशन' एक डिजिटल सेवा है, जिसकी मदद से राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन देखी जा सकती है. यूजर अपने राशन कार्ड नंबर या आधार नंबर के जरिए यह पता लगा सकते हैं कि उन्हें सरकारी योजना के तहत कितना गेहूं, चावल या अन्य अनाज मिलना है. इसके साथ ही वे यह भी देख सकते हैं कि पहले कब और कितना राशन लिया गया था.

Umang App में जुड़ा 'मेरा राशन' फीचर, अब मोबाइल से देखें दुकान से लेकर राशन कार्ड की पूरी जानकारी
Umang App में जुड़ा 'मेरा राशन' फीचर

Umang App: भारत सरकार सरकारी सेवाओं को लोगों तक आसानी से पहुंचाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म को लगातार मजबूत कर रही है. इसी दिशा में अब UMANG ऐप में 'मेरा राशन' फीचर जोड़ा गया है. इस सुविधा के आने से राशन कार्ड धारकों को कई जरूरी जानकारियां अब सीधे अपने मोबाइल फोन पर मिल सकेंगी. यानी अब लोगों को छोटी-छोटी जानकारी के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आइए जानते हैं इस खास फीचर के बारे में-

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: इस तारीख को खाते में आएंगे PM किसान योजना की 22वीं किस्त के पैसे, सरकार ने किया ऐलान

क्या है 'मेरा राशन' फीचर?

'मेरा राशन' एक डिजिटल सेवा है, जिसकी मदद से राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन देखी जा सकती है. यूजर अपने राशन कार्ड नंबर या आधार नंबर के जरिए यह पता लगा सकते हैं कि उन्हें सरकारी योजना के तहत कितना गेहूं, चावल या अन्य अनाज मिलना है. इसके साथ ही वे यह भी देख सकते हैं कि पहले कब और कितना राशन लिया गया था.

इस फीचर की मदद से अपने आसपास की सरकारी राशन दुकान यानी फेयर प्राइस शॉप की लोकेशन भी आसानी से खोजी जा सकती है. इससे लोगों को राशन लेने के लिए सही दुकान ढूंढने में परेशानी नहीं होगी.

प्रवासी मजदूरों के लिए खास सुविधा

यह सेवा खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो काम के कारण एक राज्य से दूसरे राज्य जाते हैं. सरकार की One Nation One Ration Card योजना के तहत अब लोग किसी भी राज्य में जाकर अपने राशन का लाभ ले सकते हैं. 'मेरा राशन' फीचर के जरिए वे यह भी पता लगा सकते हैं कि नई जगह पर उन्हें किस दुकान से राशन मिलेगा.

ऐप से मिलने वाली मुख्य सुविधाएं

इस ऐप के जरिए कई तरह की सेवाएं मिलती हैं. जैसे- 

उपयोगकर्ता अपने राशन कार्ड की पूरी जानकारी देख सकते हैं. वे यह भी जान सकते हैं कि उन्हें कितनी मात्रा में राशन मिलेगा और कब मिलेगा. इसके अलावा अगर किसी को राशन की दुकान से जुड़ी कोई समस्या हो, जैसे ज्यादा पैसे लेना या राशन न देना, तो उसकी शिकायत भी ऐप के माध्यम से दर्ज की जा सकती है. इससे राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ती है.

'मेरा राशन' फीचर कैसे इस्तेमाल करें?

इस सुविधा का उपयोग करना बहुत आसान है. 

  • सबसे पहले मोबाइल में UMANG ऐप डाउनलोड करें. 
  • इसके बाद मोबाइल नंबर और OTP के जरिए रजिस्ट्रेशन करें. 
  • लॉग-इन करने के बाद होम पेज पर दिए गए सर्च बॉक्स में 'Mera Ration' लिखें.
  • इसके बाद 'Mera Ration' सेक्शन में जाकर अपना राशन कार्ड नंबर या आधार नंबर दर्ज करें. जैसे ही जानकारी दर्ज करेंगे, राशन से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स स्क्रीन पर दिखाई देने लगेंगी.

सरकार का लक्ष्य है कि हर पात्र व्यक्ति को उसका राशन समय पर और सही मात्रा में मिले. 'मेरा राशन' फीचर इसी दिशा में एक बड़ा डिजिटल कदम माना जा रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com