विज्ञापन

हजरत निजामुद्दीन-झांसी जनरल स्पेशल ट्रेन 5 नवंबर को चलेगी, फरीदाबाद-पलवल समेत ग्वालियर-आगरा-मथुरा के यात्रियों को फायदा

ट्रेन नंबर 04412/0411 हजरत निजामुद्दीन-झांसी के सभी कोच जनरल क्लास के होंगे. इसमें एडवांस रिजर्वेशन की जरूरत नहीं होगी. दिवाली पर घर जाने के लिए आखिरी समय में सामान्य टिकट लेकर इस ट्रेन की यात्रा कर सकेंगे.

हजरत निजामुद्दीन-झांसी जनरल स्पेशल ट्रेन 5 नवंबर को चलेगी, फरीदाबाद-पलवल समेत ग्वालियर-आगरा-मथुरा के यात्रियों को फायदा
Hazrat Nizamuddin-Jhansi General Special train
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • दिल्ली से झांसी के लिए जनरल कोच वाली स्पेशल ट्रेन चलेगी.
  • हजरत निजामुद्दीन से झांसी तक 7 स्टेशनों पर ट्रेन रुकेगी.
  • ट्रेन दिल्ली से हरियाणा, एमपी और यूपी होकर चलेगी.

दिवाली नजदीक आते ही ट्रेन में यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है. लंबी वेटिंग लिस्ट से राहत दिलाने के लिए रेलवे प्रशासन ने ट्रेन नंबर 04412/0411 नई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच चलायी जाएगी. इस ट्रेन के चलने से फरीदाबाद, पलवल और होडल समेत ग्वालियर, आगरा, मथुरा जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलने वाला है. खास बात यह है कि यह ट्रेन पूरी तरह से अनारक्षित होगी.

ट्रेन नंबर 04412/0411 हजरत निजामुद्दीन-झांसी के सभी कोच जनरल क्लास के होंगे. इसमें एडवांस रिजर्वेशन की जरूरत नहीं होगी. दिवाली पर घर जाने के लिए आखिरी समय में सामान्य टिकट लेकर इस ट्रेन की यात्रा कर सकेंगे.

ट्रेन नंबर 04412/0411 हजरत निजामुद्दीन-झांसी का शेड्यूल

ट्रेन नंबर 04412 हजरत निजामुद्दीन से झांसी के लिए 5 नवंबर से 7 नवंबर तक चलाई जाएगी. यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से शाम 6.50 बजे रवाना होगी. इसके बाद फरीदाबाद शाम 7.10 बजे और पलवल शाम 7.38 बजे पहुंचेगी. इसके बाद यह ट्रेन रुंधी, होडल, मथुरा, आगरा और ग्वालियर के रास्ते अगले दिन सुबह 6:00 बजे झांसी पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 04411 झांसी से हजरत निजामुद्दीन के लिए वापसी में 6 नवंबर से 8 नवंबर तक संचालित होगी. यह ट्रेन झांसी से सुबह 6.30 बजे रवाना होगी. इसके बाद ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा और मथुरा होते हुए दोपहर 2:50 बजे फरीदाबाद और पलवल होते हुए शाम 4.00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी.

रेलवे ने इस ट्रेन में कुल 16 कोच लगाने की व्यवस्था की है, जिनमें 14 सामान्य श्रेणी (General) और 2 एसएलआर (SLR) कोच शामिल हैं.

हजरत निजामुद्दीन-झांसी ट्रेन दिवाली के समय में दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को घर पहुंचने के लिए बड़ा विकल्प साबित होगी.

यह भी पढ़ें | कानपुर में कहां रुकेगी बुलेट ट्रेन, सांसद ने बताया स्थान, दिल्ली से आगरा होकर सीधे डेढ़ घंटे का लगेगा समय

यह भी पढ़ें | भोपाल से गोरखपुर और दानापुर के बीच चलेगी दो स्पेशल ट्रेन, दिवाली पर पहुंचाएगी घर, देंखे रूट और टाइम टेबल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hazrat Nizamuddin Special Train, JHANSI TRAINS, Faridabad, Palwal, Indian Railway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com