विज्ञापन

भोपाल से गोरखपुर और दानापुर के बीच चलेगी दो स्पेशल ट्रेन, दिवाली पर पहुंचाएगी घर, देंखे रूट और टाइम टेबल

रेलवे ने भोपाल के रानी कमलापति (RKMP) रेलवे स्टेशन से गोरखपुर और दानापुर के लिए 2 नई विशेष फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. इस ट्रेन से यात्री दिवाली में आखिरी वक्त में घर पहुंच सकते हैं.

भोपाल से गोरखपुर और दानापुर के बीच चलेगी दो स्पेशल ट्रेन, दिवाली पर पहुंचाएगी घर, देंखे रूट और टाइम टेबल
Bhopal to Gorakhpur and Danapur Special Train
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • भोपाल से गोरखपुर और दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी.
  • दिवाली पर घर जाने वालों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही.
  • यूपी और बिहार के यात्रियों के लिए दिवाली पर स्पेशल ट्रेन.

दिवाली-छठ के मौके पर पर उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ और ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का लगातार फैसला कर रही है. रेलवे ने भोपाल के रानी कमलापति (RKMP) रेलवे स्टेशन से गोरखपुर और दानापुर के लिए 2 नई विशेष फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. इस ट्रेन से यात्री दिवाली में आखिरी वक्त में घर पहुंच सकते हैं. इससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने वाली है.

रेलवे प्रशासन ने इन दोनों ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, तारीख और स्टॉपेज जारी किए हैं, जिससे मध्य प्रदेश से पूर्वांचल और बिहार की यात्रा करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी.

ट्रेन नंबर 01663/01664 रानी कमलापति (भोपाल) - गोरखपुर

ट्रेन नंबर 01663/01664 मध्य प्रदेश को बुंदेलखंड, कानपुर और लखनऊ के रास्ते सीधे गोरखपुर से जोड़ेगी. ट्रेन नंबर 01663 रानी कमलापति से गोरखपुर 7 नवंबर 2026 को रानी कमलापति स्टेशन से शाम 6:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. ट्रेन नंबर 01664 गोरखपुर से रानी कमलापति वापसी में 9 नवंबर 2026 को गोरखपुर से सुबह 7:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 1:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी.

01663/01664 गोरखपुर-रानी कमलापति ट्रेन विदिशा, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ और गोंडा स्टेशन पर रुकेगी.

ट्रेन नंबर 01661/01662 रानी कमलापति (भोपाल) - दानापुर (पटना) 

बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन नंबर 01661/01662 रानी कमलापति-दानापुर ट्रेन इटारसी, जबलपुर और प्रयागराज के रास्ते पटना के पास दानापुर तक संचालित होगी. ट्रेन नंबर 01661 रानी कमलापति से दानापुर यह ट्रेन 11 नवंबर 2026 को रानी कमलापति से दोपहर 2:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:15 बजे दानापुर पहुंचेगी. ट्रेन नंबर 01662 दानापुर से रानी कमलापति वापसी में यह ट्रेन 12 नवंबर 2026 को दानापुर से सुबह 11:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:50 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी.

01661/01662 रानी कमलापति-दानापुर ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय), बक्सर और आरा स्टेशन पर रुकेगी.

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा शुरू करने से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) ऐप, आधिकारिक पोर्टल या 139 रेलवे हेल्पलाइन पर टाइम टेबल की पुष्टि जरूर कर लें.

यह भी पढ़ें | सीतामढ़ी-अयोध्या के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी, 435 किमी का रूट 6 घंटे में, रेल मंत्री ने दी हरी झंडी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Special Train, Bhopal Special Train, Indian Railway, Diwali Special Train, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com