विज्ञापन

दिल्‍ली-मुंबई के लिए 2 अमृत भारत ट्रेनों को मंजूरी! गोरखपुर, बस्‍ती, बरेली, कानपुर, लखनऊ, आगरा, कोटा, सूरत को भी फायदा

Amrit Bharat Express Trains to Mumbai and Delhi: पूर्वांचल के लोगों के लिए रेलवे ने 2 अमृत भारत ट्रेनें चलाने की मंजूरी दे दी है, जो दिल्‍ली और मुंबई के लिए हैं. इन दोनों ट्रेनों का स्टॉपेज और शेड्यूल नोट कर लीजिए.

दिल्‍ली-मुंबई के लिए 2 अमृत भारत ट्रेनों को मंजूरी! गोरखपुर, बस्‍ती, बरेली, कानपुर, लखनऊ, आगरा, कोटा, सूरत को भी फायदा
Amrit Bharat Express Trains Timing Stoppage: गोरखपुर से दिल्‍ली और मुंबई के लिए 2 अमृत भारत ट्रेनें चलेंगी
(NDTV File Photo)

New Amrit Bharat Express Trains Schedule and Stoppage: रेलवे ने पूर्वांचल को 2 नई अमृत भारत ट्रेनों की सौगात दी है. गोरखपुर से दिल्‍ली के बीच और गोरखपुर से मुंबई के बीच एक-एक नई अमृत भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी. रेलवे बोर्ड ने इन दोनों ट्रेनों को मंजूरी दी है. दोनों ट्रेनों के चलने का दिन तय कर दिया गया है और संचालन के लिए फिलहाल 1-1 अमृत भारत रैक भी दे दिया गया है.

गोरखपुर-दिल्‍ली अमृत भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन से बस्ती, गोंडा, लखनऊ, कानपुर, टुंडला, आगरा और गाजियाबाद वालों को भी फायदा होगा. वहीं मुंबई रूट की ट्रेन से कोटा, मंडी, रतलाम, वडोदरा, सूरत, पालघर और बोरीवली वालों को फायदा होगा. 

रेलवे बोर्ड के निदेशक (कोचिंग) संजय आर नीलम ने इस संबंध में लेटर जारी कर दिया है. प्रयोग के तौर पर रेलवे ने अभी दोनों ट्रेनों को हफ्ते में एक दिन चलाने की मंजूरी दी है. मांग बढ़ने पर बाद में ट्रेनों के फेरे बढ़ाए भी जा सकते हैं. 

रेलवे बोर्ड के लेटर के अनुसार, गोरखपुर से दिल्ली के बीच 15095/15096 नंबर से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी. वहीं गोरखपुर से मुंबई के बांद्रा स्‍टेशन के बीच 15085/ 15086 नंबर से ट्रेन चलेगी. उत्तर पूर्व रेलवे ने ट्रेन के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है. 

गोरखपुर-दिल्‍ली अमृत भारत एक्‍सप्रेस 

15095- गोरखपुर से दिल्ली के लिए साप्ताहिक अमृत भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन हर गुरुवार को रात 10:45 पर खुलेगी और अगले दिन दोपहर 12:50 पर दिल्ली पहुंचेगी.  वापसी में 15096 दिल्‍ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्‍सप्रेस शुक्रवार को दिल्ली से दोपहर 2:00 बजे चलेगी और अगली सुबह यानी शनिवार को 6:25 पर पहुंचेगी. 

किन स्‍टेशनों पर रुकेगी ट्रेन? 

  • गोरखपुर,
  • खलीलाबाद, 
  • बस्ती, 
  • गोंडा, 
  • बुढ़वल, 
  • सीतापुर, 
  • बरेली, 
  • मुरादाबाद,
  • गाजियाबाद और 
  • दिल्‍ली 
Latest and Breaking News on NDTV

गोरखपुर से मुंबई के लिए ट्रेन का शेड्यूल 

15085- गोरखपुर से बांद्रा साप्ताहिक अमृत भारत एक्‍सप्रेस हर शुक्रवार को सुबह 7:50 मिनट पर गोरखपुर से चलेगी और अगले दिन शनिवार को शाम 6:00 बजे बांद्रा पहुंचेगी. वहीं, बांद्रा से गोरखपुर के लिए वाली 15086 शनिवार रात 9:20 पर चलेगी और सोमवार सुबह 6:45 बजे पहुंचेगी. 

कहां-कहां होगा ट्रेन का स्‍टॉपेज? 

  • गोरखपुर,
  • खलीलाबाद, 
  • बस्ती, 
  • गोंडा, 
  • बादशाहनगर, 
  • ऐशबाग, 
  • कानपुर, 
  • टुंडला, 
  • आगरा फोर्ट, 
  • बयाना, 
  • गंगापुर सिटी, 
  • कोटा, 
  • मंडी, 
  • शामगढ़, 
  • रतलाम, 
  • वडोदरा, 
  • सूरत, 
  • वलसाड़, 
  • वापी, 
  • पालघर,
  • बोरीवली  और 
  • बांद्रा 

ट्रेन में क्‍या-क्‍या सुविधाएं मिलेंगी?  

अमृत भारत एक्सप्रेस आम यात्रियों के लिए डिजाइन की गई ट्रेन है. इसमें AC बोगियां नहीं होतीं. इन ट्रेनों में CCTV कैमरे लगी होंगी. 22 बोगियों वाली अमृत भारत एक्सप्रेस में 1,800 से ज्‍यादा यात्री सफर कर सकते हैं. ये ट्रेनें 130 किमी की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ेंगी. इसमें आरामदायक सीटें होंगी. वैक्‍यूम बायो टॉयलेट भी होगा. खास बात ये कि टॉक-बैक सिस्टम के जरिये पैसेंजर्स किसी इमरजेंसी की स्थिति में सीधे ड्राइवर यानी लोको पायलट या ट्रेन मैनेजर से बात कर सकेंगे. बता दें कि गोरखपुर के रास्‍ते मौजूदा समय में 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं.  

देखिए रेलवे बोर्ड का लेटर

Railways Letter by Nilesh Kumar

ये भी पढ़ें: दिल्‍ली में आप जो फ्लैट या मकान खरीदने जा रहे हैं, कहीं वो प्रॉपर्टी गैर-कानूनी तो नहीं? ऐसे चेक करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amrit Bharat Express, Amrit Bharat Express Mumbai, Amrit Bharat Express New Routes, Amrit Bharat Express Train News, Amrit Bharat Express Train List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com