प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनाव की स्थिति साफ होने लगी है. स्वायत शासन विभाग की ओर से शहरी निकायों के प्रमुख के लिए लॉटरी निकाल दी गई है. प्रदेश में कुल 309 शहरी निकाय हैं. इनमें से 10 नगर निगम में मेयर, 51 नगर परिषद के सभापति और 248 नगर पालिकाओं के चेयरमैन के पदों पर आरक्षण की स्थिति साफ हो गई है.
निकाली गई लॉटरी
लॉटरी निकालने के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति की जो सीटें 2014 और 2019 में आरक्षित थी. उन्हें इस बार आरक्षण की सूची से बाहर किया है. इसके बाद बची हुई सीटों में एससी और एसटी में उनके जनसंख्या के आंकड़ों को अवरोही यानी सबसे ज्यादा जनसंख्या वाली सीट सबसे पहले के हिसाब से सूचीबद्ध की गई है. इसके बाद यह लॉटरी निकाली गई है. इसके बाद बची हुई सीटों में से ओबीसी वर्ग के लिए सीटों का आरक्षण तय किया गया है.
अजमेर नगर पालिका आरक्षित
अजमेर संभाग में मेड़ता रोड, दूनी, बोरावड़, पुष्कर, खाटू खुर्द, टांटोटी, देवली और पीपलू एससी के लिए आरक्षित की गई है. इनमें से तीन सीटें एससी महिलाओं के लिए मेड़ता रोड, दूनी, बोरावड़ नगर पालिका आरक्षित हुई है. अजमेर संभाग में ओबीसी समुदाय के लिए 10 सीटें नावा, नागौर, हमीरगढ़, रियाबाड़ी, सरवाड़, लाडनूं, जायल, डीडवाना, बासनी, जैतारण आरक्षित की गई है.

भरतपुर संभाग में 9 सीटें आरक्षित
भरतपुर संभाग में एससी के लिए 9 सीटें आरक्षित की गई है. भरतपुर में वजीरपुर, बसेड़ी, सपोटरा, खंडार, टोडाभीम, मंडरायल, उच्चेन, मनिया, सुरोठ, इनमें से टोडाभीम, सपोटरा, सुरोठ महिलाओं के लिए आरक्षित की गई. भरतपुर संभाग में ओबीसी समुदाय के लिए 6 सीटें आरक्षित की गई है, रूपबास, बौली, सरमथुरा, राजाखेड़ा, बृजनगर, सवाईमाधोपुर ओबीसी के लिए आरक्षित की गई है. महिला ओबीसी के लिए राजाखेड़ा, सरमथुरा आरक्षित की गई है.
जयपुर संभाग की लिस्ट आई
जयपुर संभाग में कठूमर, बड़ौदामेव, जमवारामगढ़, सिकराय, कानोता, भांडारेज, मनोहरपुर, कानोता, टपूकड़ा, माँढण, बस्सी, धोद, बुहाना, जमवारामगढ़ एससी के लिए आरक्षित की गई है. इसमें से एससी महिलाओं के लिए बस्सी, बड़ौदामेव, कठूमर और भांडारेज नगर पालिका आरक्षित की गई है
जोधपुर संभाग
जोधपुर संभाग में सायला, मारवाड़ जंक्शन, मंडार, सिणधरी, मथानिया, धोरीमन्ना, सोजत रोड, समदड़ी, तिवरी, बाप एससी के लिए इनमें से एससी महिलाओं के लिए मथानिया, धोरीमन्ना, बाप आरक्षित की गई है.
उदयपुर में संभाग में आकोला को एससी के लिए आरक्षित किया गया है.
कोटा संभाग में डग, सुल्तानपुर, दई , और अटरु एससी के लिए आरक्षित है, इनमें से डग एससी महिला के लिए आरक्षित की गई है. बीकानेर संभाग में टिब्बी, घड़साना, नापासर, साहवा, गोलूवाला एससी के लिए आरक्षित की गई है, इनमें से एससी महिला के लिए नापासर और घड़साना आरक्षित है.
यह भी पढ़ें: राजस्थान में आज पंचायत और निकाय चुनाव में आरक्षण की तस्वीर हो रही साफ, निकली लॉटरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं